google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Rewari Latest News: स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे महाराणा प्रताप | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Rewari Latest News: स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे महाराणा प्रताप

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Rewari Latest News: रेवाड़ी: स्वाधीनता, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महान। महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित प्रतिभा सम्मान को संबोधित…


महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर रेवाड़ी में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए
महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर रेवाड़ी में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए
Google News Follow us on Google

Rewari Latest News: रेवाड़ी: स्वाधीनता, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप महान। महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित प्रतिभा सम्मान को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नंबरदार विजय सिंह चौहान निदेशक एवं अध्यक्ष रॉयल ग्रुप आफ संस्थान ने आज भी महाराणा के आदर्शों को प्रासंगिक बताया।Rewari Latest News

Advertisement
महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर रेवाड़ी में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए
महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर रेवाड़ी में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए

विश्व शांति के लिए वेद मन्त्रों का किया जाप: स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर वैदिक हवन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ब्रह्मा के रूप में आचार्य सुखदेव आर्य ने दिलीप शास्त्री, दयाराम आर्य, विजय नारायण और यशवंत शास्त्री की टीम सहित मानव कल्याण तथा विश्व शांति के लिए वेद मन्त्रों के माध्यम से यज्ञ देवता से प्रार्थना की । नगर परिषद चेयरपर्सन श्रीमती विनीता पीपल एवं नरेंद्र पीपल एडवोकेट दंपति ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई।Rewari Latest News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर रेवाड़ी में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए
महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर रेवाड़ी में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए

राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय एकता को दिया बढावा: आयोजक महाराणा प्रताप जयंती समिति ने राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय एकता के प्रवाह को गति प्रदान करने के उत्कृष्ट कार्य में जुटी हिमालय परिवार की टीम को प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित राष्ट्रपूत सम्मान से सम्मानित किया।

महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर रेवाड़ी में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए
महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर रेवाड़ी में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए

इसी कड़ी में सेवा, सहयोग और मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बीएमडी यूथ क्लब धारण की टीम को अरुण तंवर सहित सम्मानित किया गया। पुस्तकालय, स्वास्थ्य एवं सामाजिक समरसता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शिक्षक शक्ति सिंह चौहान सहित युवा शक्ति संगठन टीम गोठड़ा टप्पा डहीना को सम्मानित किया गया।Rewari Latest News

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

वीर सावरकर उद्यान विकास समिति ट्रस्ट प्रतिनिधि के रूप में सुरेश कुमार जाजोरिया को भी आयोजन समिति ने सम्मानित किया। अति विशिष्ट अतिथि श्रीमती विनीता पीपल चेयरपर्सन नगर परिषद ने आयोजन समिति के कार्यों की सराहना करते हुए परिषद के हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया । अतिथि डीसीपी श्रीमती संतोष तंवर ने सरकारी स्कूलों में महापुरुषों के ऐसे आयोजन करवाने के लिए समिति को पूरा सहयोग प्रदान करने की बात कही।Rewari Latest News

20 लाख रुपए की छात्रवृत्तियों जारी: समिति अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने मंच संचालन करते हुए समान्य वर्ग के प्रतापी वंशज मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ऑल इंडिया राजपूत स्टूडेंट एड सोसायटी चंडीगढ़ द्वारा दी जाने वाली 20 लाख रुपए की छात्रवृत्तियों की जानकारी देते हुए आवेदन पत्र वितरित किए। प्रथम सिंधु कुंभ में लेह लद्दाख जा रहे रेवाड़ी से 120 यात्रियों के दल को वापसी पर एक भव्य आयोजन में सम्मानित करने का भी समिति अध्यक्ष ने ऐलान किया।

महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर रेवाड़ी में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए
महाराणा प्रताप की 486 वीं जयंती पर रेवाड़ी में प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए

विवेकानंद केंद्र के प्रांत संचालक प्रो दशरथ चौहान ने आभार व्यक्त करते हुए समाज को महाराणा प्रताप जैसी वीरता को अपने जीवन में चरितार्थ करने की आवश्यकता पर बल दिया ।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष जयसिंह तंवर पूर्व सरपंच, महासचिव गजराज सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अनंगपाल चौहान, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वेटरन खिलाड़ी प्रिंसिपल मगन सिंह चौहान, जागीरदार अमरजीत सिंह दीपक, प्रोफेसर आरसी शर्मा, एसपी गौतम, सुधीर भार्गव, अजय शर्मा एडवोकेट, राव केहर सिंह एडवोकेट, रणधीर सिंह यादव एडवोकेट, शौकीन शर्मा एडवोकेट, शुभम तंवर एडवोकेट, सुभाष सुराना एडवोकेट,Rewari Latest News

 

दलसिंह आर्य, सूबेदार विजेंद्र सिंह चौहान, राजकुमार चौहान, सरपंच राजेश सिंह, नंबरदार अमरपाल सिंह, नवीन गौड, सोमबीर नंबरदार, भंवर सिंह , संदीप चौहान, अजय चौहान, सुनील चौहान सदस्य ब्लाक समिति, सरपंच सुनील यादव, तेजभान कुकरेजा, श्रीमती कृष्णा देवी, श्रीमती दीपा भारद्वाज, श्रीमती शशि जुनेजा, श्रीमती बिंदु, कुलदीप सिंह यादव, मृदुल चौहान, राजकमल चौहान, दिनेश कपूर, अशोक चौहान, अजय चौहान, शमशेर सिंह चौहान, देव प्रताप चौहान, दल सिंह आर्य आदि गणमान्य उपस्थित रहे।Rewari Latest News

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp