सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Post Office Scheme: ये स्कीम बनाएगी आपको लखपति, जानें क्या है पूरी स्कीम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Post Office Scheme: अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश की तलाश में हैं, तो भारतीय डाक विभाग की राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) योजना आपके लिए…


Post Office Scheme: अगर आप शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से दूर रहकर सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश की तलाश में हैं, तो भारतीय डाक विभाग की राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC) योजना आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह न केवल गारंटीड रिटर्न वाली योजना है, बल्कि इसमें टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।

Advertisement

क्या है NSC योजना?

NSC मई 1989 में शुरू की गई सरकारी गारंटी वाली बचत योजना है। इसे खास तौर पर छोटे और मध्यम स्तर के निवेशकों के लिए बनाया गया है। इस योजना में आप न्यूनतम ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं और अधिकतम सीमा नहीं है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

ब्याज दर और टैक्स छूट

फिलहाल NSC योजना पर 7.7% सालाना चक्रवृद्धि ब्याज दिया जा रहा है। हालांकि, इस ब्याज की समीक्षा तिमाही आधार पर की जाती है, लेकिन भुगतान केवल मैच्योरिटी पर ही किया जाता है। इसके अलावा सेक्शन 80C के तहत ₹1.5 लाख तक के निवेश पर टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।Post Office Scheme

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

कितना मिलेगा रिटर्न? आइए एक उदाहरण से समझते हैं: Post Office Scheme

यदि आप NSC में ₹3 लाख की एकमुश्त राशि निवेश करते हैं, तो 5 साल बाद आपको यह मिलेगा:

निवेश राशि: ₹3,00,000

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

ब्याज दर: 7.7% (चक्रवृद्धि)

परिपक्वता अवधि: 5 वर्ष

परिपक्वता राशि: ₹4,34,710

कुल आय: ₹1,34,710 (गारंटीड)

NSC कौन खरीद सकता है?

भारत का कोई भी नागरिक

खाता एकल, संयुक्त खाता या नाबालिग के नाम से खोला जा सकता है

खाता खोलने के लिए देश के किसी भी डाकघर में आवेदन किया जा सकता है

निवेशकों के लिए मुख्य बिंदु: Post Office Scheme

कोई अधिकतम निवेश सीमा नहीं

ब्याज पर कोई कर नहीं, लेकिन परिपक्वता राशि कर योग्य है

योजना परिपक्वता पर स्वचालित रूप से नवीनीकृत नहीं होती है – एक नया प्रमाणपत्र खरीदना पड़ता है

Post Office Scheme, Post Office Scheme today news, Post Office Scheme hindi news

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp