हरियाणा सरकार ने की घोषणा, अब इन युवाओं को हर महीने मिलेंगे 9000 रुपए!

On: August 2, 2026 4:54 PM
Follow Us:
हरियाणा सरकार ने की घोषणा, अब इन युवाओं को हर महीने मिलेंगे 9000 रुपए!
हरियाणा सरकार ने की घोषणा, अब इन युवाओं को हर महीने मिलेंगे 9000 रुपए!

Haryana News: हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को राहत देने के लिए सरकार ने एक नई योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत, CET पास करने वाले ऐसे युवा जिन्हें एक साल तक नौकरी नहीं मिली है, उन्हें अगले 2 साल तक 9000 रुपये मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी।

 

हरियाणा के युवाओं के लिए सरकार ने रोजगार और कौशल विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि Common Eligibility Test (CET) पास करने वाले 5 लाख 40 हजार से अधिक युवाओं को 1 नवंबर 2026 से सक्षम युवा योजना के तहत मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर महीने 100 घंटे का कार्य भी उपलब्ध कराया जाएगा।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में कराए गए सर्वे के अनुसार 5,40,428 CET पास युवाओं की पहचान की गई है। इन युवाओं को 1 नवंबर 2026 से सक्षम युवा योजना के तहत जोड़ा जाएगा। यदि किसी युवक या युवती को दो वर्ष के भीतर स्थायी रोजगार नहीं मिलता, तो उन्हें योजना के तहत निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक महीने 100 घंटे का कार्य भी उपलब्ध कराया जाएगा।

सदन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अभिभाषण दिया, जिसमें उन्होंने सरकार की इस योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीईटी पास करने के बावजूद जिन युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है, उन्हें इस वित्तीय सहायता का लाभ मिलेगा। Haryana Govt New Scheme

 

हरियाणा सरकार युवाओं को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार करने पर भी विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए करनाल, पंचकूला और पानीपत में AI, Robotics और Drone Technology Training Centre स्थापित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं पर सरकार लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए नए संस्थान भी स्थापित करेगी

  • कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में State Art & Culture Skill Faculty Training Centre बनाया जाएगा।
  • फतेहाबाद, सुल्तानपुर और अन्तेड़ी में नए Entrepreneurship Development Centre स्थापित किए जाएंगे।
  • आईटीआई और स्किल से जुड़े सभी रिकॉर्ड के लिए AI आधारित डिजिटल पोर्टल तैयार किया जाएगा।

योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बेरोजगारी की समस्या को कम करना और युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने करियर को बेहतर दिशा में आगे बढ़ा सकें।

पात्रता मापदंड
अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और आपने सीईटी परीक्षा पास की है, तो आप इस योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को इन प्रक्रियाओं का पालन करना होगा:Haryana News

1. हरियाणा सरकार इस योजना के लिए एक ऑफिसियल पोर्टल शुरू करेगी, जहां पात्र उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।Haryana News

2. रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी सीईटी पासिंग सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स और निवास प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

3. रजिस्ट्रेशन और वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 9000 रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

योजना से जुड़ी मुख्य बातें

लाभार्थी: CET पास युवक/युवतियां, जिन्हें 1 वर्ष में सरकारी नौकरी नहीं मिली
राशि: ₹9,000 प्रतिमाह
अवधि: अधिकतम 2 वर्ष
उद्देश्य: आर्थिक सहायता देकर युवाओं को आगे की तैयारी में मदद देना
प्रक्रिया: पात्र अभ्यर्थियों को स्वयं आवेदन कर पात्रता सिद्ध करनी होगी

क्यों अहम है यह योजना?
हरियाणा सरकार की यह पहल न केवल युवाओं को आर्थिक सहारा देने वाली है, बल्कि यह उन्हें नई नौकरी की तैयारी में भी मदद करेगी. बेरोजगारी की स्थिति में मानसिक तनाव कम करने के साथ-साथ यह स्कीम उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कड़ी साबित हो सकती है.

सरकार की इस नई पहल से CET पास लाखों युवाओं को आर्थिक सहायता मिलने के साथ-साथ रोजगार और आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण का भी लाभ मिलेगा। आने वाले समय में AI, रोबोटिक्स और ड्रोन जैसी नई तकनीकों में प्रशिक्षित युवा देश और विदेश में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now