सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari Breaking News: रेवाड़ी के फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 5 कर्मचारी झुलसे

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari Breaking News: बावल स्थित सेक्टर 5 इंडस्ट्रियल एरिया में आज मंगलवार को भयंकर आग लग गई। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिसमें पांच मजदूर झुलस गए। देखते…


रेवाड़ी के केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 5 कर्मचारी झुलसे
रेवाड़ी के केमिकल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 5 कर्मचारी झुलसे
Google News Follow us on Google

Rewari Breaking News: बावल स्थित सेक्टर 5 इंडस्ट्रियल एरिया में आज मंगलवार को भयंकर आग लग गई। यहां एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई जिसमें पांच मजदूर झुलस गए। देखते ही देखते आग में विकराल रूप ले लिया और धुँआ का काला गुब्बारा आसमान में उठने लगा।

Advertisement

आज इतनी भयंकर थी कि कई किलोमीटर दूर से ही लपटे दिखाई दे रही थी। आग की लपटो को देखकर आसपास काम करने वाले मजदूर भी डर गए।

धमाके के बाद मची भगदड़

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के कुछ ही देर बाद फैक्ट्री परिसर के भीतर जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

जब फैक्ट्री में आग लगी उस समय 30 मजदूर काम कर रहे थे। सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया। आपको बता दे की पांच कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं जिनमें से चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। चार कर्मचारियों को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

 खाली कराया गया इलाका

आग लगने के बाद पूरे इलाके को खाली कराया गया है ताकि आगे आसपास के फैक्ट्री में फैले तो किसी को भी नुकसान ना हो पाए। प्रशासन के द्वारा आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग इतनी भयावह थी कि धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp