
Breaking News (Best E News) टॉल टैक्स पर आये दिन चालान के शिकायते मिल रही है। लेकिन टॉल विभाग की ओर से कोई समाधान नही किया जा रहा है। हाल ही में रेवाड़ी में फिर एक बड मामल सामने आया है। रेवाड़ी की भाजपा नेत्री शारदा यादव की टिगोर कार घर पर खड़ी थी, लेकिन उनके मोबाइल पर टोल कटने का मैसेज आ गया। सबसे अहम बात यह है टॉल इसको लेकर कोई जबाव नहीं दे रहा है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में बड़ी कार्रवाई, नगर परिषद के JE वीरपाल को चार्जशीट
टिगोर कार घर पर खड़ी फिर भी कटा टॉल
रेवाड़ी निवासी शारदा यादव के अनुसार, वह पार्षद है। 20 नवंबर को उनकी टिगोर कार घर पर खड़ी थी। इसी दौरान उनके मोबाइल पर दादरी और छुच्छकवास के बीच स्थित मोरवाला टोल प्लाजा से टोल कटने का मैसेज आया। मैसेज देखकर वह हैरान रह गईं कि जब कार घर पर खड़ी है तो टोल कैसे कट गया। मामले की पुष्टि करने के लिए शारदा यादव ने तुरंत टोल प्रबंधन से संपर्क किया कि इस समय टोल प्लाजा से कौन-सा वाहन गुजरा था।
नेत्री के मोबाइल पर आए मैसेज में दादरी और छुच्छकवास के बीच स्थित मोरवाला टोल प्लाजा से टोल कटने की जानकारी दी गई थी।शारदा यादव ने फुटेज देखने के बाद टोल प्रबंधन के सामने इस गड़बड़ी को उठाया और टोल कटने का जबाब मांगा तो जबाव नही मिला।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी केशव हत्याकांड में छठा आरोपी चढा हत्थे, पहले से दर्ज हैं पांच आपराधिक मामले

फुटेज में दिखाई दी बलेनो : टोल कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई सीसीटीवी फुटेज में टिगोर के बजाय बलेनो कार टोल प्लाजा से गुजरती दिखाई दी। जबकि टोल कटने का मैसेज शारदा यादव की टिगोर के नंबर पर आया था। इससे नंबर प्लेट में हेराफेरी या वाहन के नंबर की गलत पहचान होने की आशंका सामने आई। हालांकि इस तरह टॉल व पुलिस के चालान कटने के पहले भी कई मामले आ चुके है। कुछ माह पहले
ये भी पढ़ें:Rewari में गांजा तस्करी का छठा आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़ा नेटवर्क
नहीं मिला कोई संतोष जनक जबाव
बता दें कि शारदा यादव ने फुटेज देखने के बाद टोल प्रबंधन के सामने इस गड़बड़ी बताया गया है। हालांकि मामले की जांच कर टोल कटने की वजह स्पष्ट करने की मांग की थ लेकिन कोई जबाव नहीं मिल।
रिकवरी के मुख्य तरीके
- • बैंक या FASTag ऐप से शिकायत: अपने बैंक या FASTag जारी करने वाले ऐप की ट्रांजैक्शन हिस्ट्री में जाएं, गलत लेनदेन चुनें और Dispute / Report Issue / Chargeback का विकल्प चुनें। अधिक जानकारी के लिए ABP Live की FASTag रिफंड गाइड और Amar Ujala की डबल टोल रिफंड गाइड देखें।
- • NHAI हेल्पलाइन 1033: राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
- • IHMCL ईमेल: जरूरी विवरण के साथ falsededuction@ihmcl.com (या fastagdisputes@ihmcl.com) पर ईमेल भेजें।
- • यदि तय समय में समाधान नहीं मिलता है, तो आप उच्च अधिकारी, NPCI या RBI के शिकायत पोर्टल पर मामला आगे बढ़ा सकते हैं।
शिकायत के लिए जरूरी जानकारी
• वाहन का नंबर और FASTag ID
• ट्रांजैक्शन ID, टोल प्लाजा का नाम, तारीख और समय
• कटी हुई राशि का SMS या ऐप का स्क्रीनशॉट
पहले आए चुके है कई केस
ये कोई नया केस नहीं है पहले भी ऐसे केई केस आ चुके है तो घर खडे वाहनो के चालान हुइ है। बताया ज रहा है ये टेक्नीकल फाल्ट हो सकता है जो कुछ समय अपने आप ही ठीक हो जाएगा।
गलत या डबल FASTag टोल कटने पर आप अपने बैंक/FASTag ऐप, NHAI हेल्पलाइन 1033 या IHMCL ईमेल के जरिए शिकायत करके रिफंड वापस ले सकते हैं। सामान्यतः रिफंड प्रक्रिया में जांच के बाद कुछ दिनों से लेकर 20–30 कार्य दिवस तक लग सकते हैं
