
रेवाड़ी (Best24News) जिला नगर आयुक्त ने गुरूवार का बड़ी कार्रवाई की है। रेवाड़ी नगर परिषद की ओर से कान माजरा में बनाए गए लागेसी स्थल के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला नगर आयुक्त ने मामले में नगर परिषद के जेई वीरपाल को चार्जशीट किया गया है। जेई हैप्पी व एमई नरेश के विरुद्ध कारवाही की सिफारिश की है।
कई बार उठाया जा चुका है ये मुद्दा?
रेवाड़ी नगर परिषद की ओर से कान माजरा में लागेसी स्थल का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की कई बार शिकातयें मिली थी। ये शिकायतें हाईकमान के पहुंच गई था इसको ल जांच कराई गई थी। लोगों ने इसकी निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए थे। जांच की तो लोगों की शिकायते ठीक मिली।
21 तीन में तीन अधिकारी सस्पेंड, पांच पर कार्रवाई
नगर परिषद में भ्रष्टाचार को लेकर बडी कार्रवाई की हैं महज 22 दिन में तीन अधिकारी सस्पेंड किए जा चुके हैं बता दे कि लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर ये कार्रवाई की गई है। पिछले एक माह के दौरान नगर परिषद के तीन अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है, जबकि पांच अन्य अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। कान माजरा लिगेसी वेस्ट साइट निर्माण का मामला भी इसी कड़ी में एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी केशव हत्याकांड में छठा आरोपी चढा हत्थे, पहले से दर्ज हैं पांच आपराधिक मामले
बिल रोकने के आदेश
बता दे कि निर्माण एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और उसे किए गए 17 लाख 52 हजार 245 रुपये के भुगतान की वसूली के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही एजेंसी के लंबित बिलों का भुगतान भी तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
