
Haryana News ( Best24News) रेवाड़ी-पलवल हाईवे होगा फोरलेन बनाया जाएगा। धारूहेड़ा-तावडू और सोहना बाईपास बनने से कस्बों के भीतर भारी वाहनों का दबाव घटेगा। लंबी दूरी के वाहन आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश किए बिना आगे निकल सकेंगे ताकि इस रोड जाम से भी राहत मिलेगी। बता दे कि बेहतर सड़क नेटवर्क से धारूहेड़ा, तावडू और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स सेंटर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के विस्तार होगा । इतना ही नहीं हरियाणा में निवेश आकर्षित करने के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके लिए 17 गांवों की जमीन अधिग्रहण होगी।
जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक
परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए जिला राजस्व अधिकारी एवं सक्षम प्राधिकारी (भूमि अर्जन), नूंह की ओर से पत्र जारी किया गया था। इसमें संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित भूमि का राजस्व रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा जमीन की खरीद-बिक्री और हस्तांतरण से जुड़े रजिस्टर्ड दस्तावेज पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रक्रिया में तावडू तहसील के 12 और इंडरी उपतहसील के पांच गांव शामिल हैं। जमीन संबंधी कार्रवाई शुरू होने से परियोजना की तैयारियां आगे बढ़ने के संकेत मिले हैं। अब अधिग्रहण की आगामी प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहण
मेवात के विकास को नई दिशा देने की तैयारी है। रेवाड़ी से पलवल तक जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-919 (पुराना एनएच-71बी) आने वाले समय में क्षेत्र की आर्थिक और भौगोलिक तस्वीर बदल सकता है। हाईवे को फोरलेन करने, मौजूदा सड़क के पुनर्वास और धारूहेड़ा-तावडू व सोहना बाईपास बनाने की परियोजना ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। जिले के 17 गांवों में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बढ़ी है।
ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम
यह परियोजना महज सड़क चौड़ीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि दक्षिण हरियाणा, मेवात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण कॉरिडोर बन सकती है। इससे जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होने के साथ उद्योग, व्यापार, परिवहन और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। हाईवे के आसपास जमीन की मांग और कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावनाएं हैं।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
इन गांवों से गुजरेगी परियोजना
तावडू तहसील : जौरासी, राठीवास, रंगाला, सुनारी, कालरपुरी, गौगाजका, तावडू, शिकारपुर, राहेड़ी, खरखड़ी, धुलावट और मंडला। इंडरी उपतहसील: आटा, रामपुर, उदाका, भिरावटी और किरंज।
जेवर एयरपोर्ट से RAJASTHAN तक होगी सीधी कनेक्टिविटी
एनएच-919 का फोरलेन विस्तार क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेवाड़ी-पलवल के बीच नूंह, तावडू और सोहना को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इसके साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश की ओर आने-जाने वाले वाहनों को भी लाभ होगा। जेवर में विकसित हो रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए इस क्षेत्र को एक बेहतर सड़क विकल्प मिल सकता है। इससे यात्रियों के साथ-साथ व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा। दिल्ली-एनसीआर के आसपास विकसित हो रहे आर्थिक केंद्रों से मेवात की दूरी भी सड़क संपर्क के लिहाज से कम महसूस होगी।
उद्योगों के लिए खुलेंगे नए दरवाजे
धारूहेड़ा-तावडू और सोहना बाईपास बनने से कस्बों के भीतर भारी वाहनों का दबाव घटेगा। लंबी दूरी के वाहन आबादी वाले क्षेत्रों में प्रवेश किए बिना आगे निकल सकेंगे। इससे जाम, समय की बर्बादी और परिवहन की लागत कम होने की उम्मीद है। बेहतर सड़क नेटवर्क से तावडू और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक्स सेंटर और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के विस्तार की संभावनाएं बढ़ेंगी। क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए भी बेहतर कनेक्टिविटी महत्वपूर्ण साबित
