सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Bhiwadi News: इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भिवाड़ी के खिलाड़ियों का जलवा, 6 मेडल जीतकर बढ़ाया मान

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bhiwadi News: भिवाड़ी के खिलाड़ियों ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है और प्रदेश का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों ने 6 पदक अपने नाम किए हैं। खिलाड़ियों…


इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भिवाड़ी के खिलाड़ियों का जलवा, 6 मेडल जीतकर बढ़ाया मान
इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भिवाड़ी के खिलाड़ियों का जलवा, 6 मेडल जीतकर बढ़ाया मान
Google News Follow us on Google

Bhiwadi News: भिवाड़ी के खिलाड़ियों ने इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है और प्रदेश का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों ने 6 पदक अपने नाम किए हैं। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से पूरे प्रदेश में खुशी है, यह प्रतियोगिता का आयोजन टॉकरा इंडोर स्टेडियम में दो दिनों तक किया गया, जहां कई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

1500 से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच बनाई अलग पहचान

इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के अलावा सिंगापुर, नेपाल, श्रीलंका और भूटान समेत कई देशों के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच भिवाड़ी के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और प्रदेश का मान बढ़ाया है।

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

प्रतियोगिता में समीक्षा, अक्षरा सिंह, ऋषि गर्ग और कनिष्क यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए।  विशाल सिंह और एकांश यादव ने कांस्य पदक जीतकर टीम की उपलब्धि को और खास बना दिया। खिलाड़ियों के दमदार खेल ने दर्शकों और निर्णायकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

अन्य खिलाड़ियों ने भी छोड़ी छाप

देवांश, शकुंत सिहाग, तनमय, लक्षित और धैर्य यादव ने भी मुकाबलों में शानदार खेल दिखाया। हालांकि वे पदक जीतने से चूक गए, लेकिन उनके जबरदस्त प्रदर्शन  की सभी ने सराहना की।

कोच बोले- मेहनत और अनुशासन से मिली सफलता

प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि लगातार अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का ही यह नतीजा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी सफलताएं हासिल करेंगे।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

कोच ने कहा कि आने वाले समय में यह खिलाड़ी और भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे और जीवन में काफी सफलता प्राप्त करेंगे। वही खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर उनके परिवार में भी खुशी देखने को मिल रही है। परिवार और क्षेत्र के लोग भी अपने बच्चों की उपलब्धि पर काफी खुश है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp