सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana Crime News: क्राइम पेट्रोल शो देख बच्चे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, ऐसे सामने आई सच्चाई 

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Crime News: हरियाणा के यमुनानगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चों ने गिफ्ट नहीं मिलने पर खुद के अपहरण की साजिश रच दी और सबसे बड़ी…


क्राइम पेट्रोल शो देख बच्चे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, ऐसे सामने आई सच्चाई 
क्राइम पेट्रोल शो देख बच्चे ने रची खुद के अपहरण की साजिश, ऐसे सामने आई सच्चाई 
Google News Follow us on Google

Haryana Crime News: हरियाणा के यमुनानगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बच्चों ने गिफ्ट नहीं मिलने पर खुद के अपहरण की साजिश रच दी और सबसे बड़ी बात है कि बच्चे ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर अपने अपहरण की साजिश रची थी।

Advertisement

11 साल के बच्चे को जब अपना मनपसंद का तोहफा नहीं मिला तो उसने खुद का अपहरण की साजिश रच दी और जब यह मामला खुला तो लोग हैरान रह गए। परिवार वालों को लगा कि बच्चे का अपहरण हो गया है ऐसे में परिवार वालों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया लेकिन पुलिस ने जब छानबीन शुरू किया तो पता चला कि बच्चे ने खुद ही अपहरण की साजिश रच ली थी।

पियानो नहीं मिला तो बनाया प्लान

सामने जानकारी के अनुसार 12 तारीख को बच्चों का जन्मदिन था और बच्चा पियानो की मांग कर रहा था। घर वालों ने इतना महंगा गिफ्ट नहीं दिलाया ऐसे में बच्चा नाराज हो गया। 11 साल के बच्चे के इस साजिश में  गांव का एक 12 साल का बच्चा भी शामिल था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

दोस्त से बंधवाए हाथ-पैर

घर वालों ने जब पियानो नहीं दिया तो बच्चे ने अपने परिवार को डराने की योजना बनाई और इसके बाद उसने अपने दोस्त से अपना हाथ पैर बंधवा दिया और घर वालों को यह यकीन दिलाया कि उसका अपहरण हो गया है। परिवार वाले डर के मारे पुलिस को इसकी सूचना दिए हालांकि बाद में पता चला कि बच्चे ने अपने अपहरण की साजिश खुद ही रच दी थी।

राहगीर को समझ लिया अपहरणकर्ता

इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने शक के आधार पर पकड़ लिया। लोगों को लगा कि वही बच्चा उठाकर लाया है। गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

लेकिन बाद में पता चला कि बच्चे ने खुद के अपहरण की साजिश खुद ही रच ली थी। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है और सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इतना छोटा बच्चा खुद का अपहरण कैसे करवा सकता है।

पूछताछ में खुलासा हुआ 

पुलिस ने जब कढ़ाई के साथ पूछताछ किया तो बच्चे ने सारा राज खोल दिया। बच्चों ने बताया कि पियानो नहीं मिलने के कारण उसने खुद के अपहरण की साजिश रच दी थी। इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp