शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026

Rewari में निवेश के नाम 1.41 करोड़ की ठगी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Best24News, Rewari crime: रेवाड़ी में में साइबर काइम की वारदाते नहीं थम रही है। आये दिन शाति किसी न किसी अपना शिकार बना ही लेते है। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा…


Rewari में निवेश के नाम 1.41 करोड़ की ठगी
Rewari में निवेश के नाम 1.41 करोड़ की ठगी
Google News Follow us on Google

Best24News, Rewari crime: रेवाड़ी में में साइबर काइम की वारदाते नहीं थम रही है। आये दिन शाति किसी न किसी अपना शिकार बना ही लेते है। शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1 करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने BP Wealth कंपनी में डीमैट अकाउंट खुलवाकर शेयर खरीदने के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की थी। जब उसने अपनी निवेश की गई रकम निकालने का प्रयास किया तो उससे 10 लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस मांगी गई। इसके बाद उसे धोखाधड़ी का शक हुआ। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना रेवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराए करोड़ों रुपये

पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के बल्लूवाड़ा, बाराहजारी निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसने BP Wealth कंपनी में डीमैट अकाउंट खुलवाया था। इस संबंध में उसकी बातचीत सोनी दांडू नाम के व्यक्ति से हुई थी। शिकायत के अनुसार, शेयर खरीदने के नाम पर उससे अलग-अलग बैंक खातों में रुपये जमा करवाए गए।

प्रवीण ने 3 नवंबर को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के रेवाड़ी स्थित अपने खाते से दास गोल्डन ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के रत्नाकर बैंक खाते में 40 लाख रुपये RTGS के माध्यम से भेजे। इसके बाद 13 नवंबर को मैनिफाई कार एक्सेसरीज प्राइवेट लिमिटेड के CSB बैंक खाते में 20 लाख रुपये, सेवेरियन फार्मास्यूटिकल प्राइवेट लिमिटेड के यस बैंक खाते में 20 लाख रुपये और स्वरा ट्रेडर्स के बैंक ऑफ इंडिया खाते में 25 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पेड़ में आया करंट, दो की मौत ! घर में छाया मातम

रकम निकालने पर मांगी 10 लाख रुपये फीस

शिकायतकर्ता के अनुसार, 18 नवंबर को उसने विशाल कुमार के केनरा बैंक खाते में 10 लाख रुपये भेजे। 19 नवंबर को जिवारा ट्रेडर्स के केनरा बैंक खाते में 6 लाख 50 हजार रुपये और अंजनेया एंटरप्राइज के फेडरल बैंक खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 20 नवंबर को हावड़ा अक्षय पल्लीग्राम संघ के एक्सिस बैंक खाते में 10 लाख रुपये जमा करवाए।

1 करोड़ 41 लाख 50 हजार की ठगी

प्रवीण कुमार ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 41 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किए। जब उसने अपनी निवेश की रकम निकालने के लिए रिक्वेस्ट डाली तो कंपनी की ओर से 10 लाख रुपये प्रोसेसिंग फीस की मांग की गई। इसके बाद उसने कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना रेवाड़ी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:Breaking News: घर में खड़ी कार का कटा टॉल, जानिए कैसे ठीक करवाएं?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp