
Best24News, Rewari News: हरियाणा में रेवाड़ी जिले के गांव इब्राहिमपुर में शुक्रवा का बडा हादस हो गया। खेत में खड़े के पेड़ में करंट आने से कटड़ी और पशुपालक की मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार, गांव इब्राहिमपुर निवासी राजेश कुमार अपने परिवार के साथ खेतों में रहता है। परिवार ने अपनी कटड़ी को खेत में खड़े पेड़ के नीचे बांध रखा था। अचानक पेड़ में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आने से कटड़ी की मौके पर ही मौत हो गई।
बचाने दौड़ी ओर लग गया करंट
बता दे कि कटड़ी को तड़पता देखकर राजेश कुमार की पत्नी उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से महिला को जोरदार झटका तथा बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए रेवाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें:Breaking News: घर में खड़ी कार का कटा टॉल, जानिए कैसे ठीक करवाएं?
घर में छाया मातम
कटड़ी पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। जिसके की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कटड़ी को तड़पता देखकर उसकी मालकिन उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में बड़ी कार्रवाई, नगर परिषद के JE वीरपाल को चार्जशीट
