गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा नगरपालिका फाईनेंस सब कमेटी के हुए चुनाव, जानिए कौन बने विजेता?

Written by: सुनील चौहान

Published:

बता दे नपा में एक साल के लिए चार फाइनेंस सब कमेटी के मेंबरों के चुनाव को लेकर गुरूवार को नपा कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कमेटी मेंबर बनने के लिए वार्ड मंशा सैनी, उपचेयरमैन अमन राव, अनिल कुमार, डीके शर्मा, सुमित्रा मुकदम, कृष्णा देवी व धर्मबीर ने दावेदारी पेश की।


धारूहेड़ा (Best24News)  यहां के सोहना रोड स्थित नपा कार्यालय में फाइनेंस सब कमेटी के गठन को लेकर गुरूवार को चुनाव हुए। जिसमें उप चेयरमैन अमन राव, अनिल कुमार, मशां सैनी व डीके शर्मा से जीत दर्ज करवाई। हालांकि डीके शर्मा, सुमित्रा मुकदम व कृष्णा देवी को समान मत होने के चजते लक्की ड्रा किया जिसके चलते डीके शर्मा ने जीत दर्ज की।

बता दे नपा में एक साल के लिए चार फाइनेंस सब कमेटी के मेंबरों के चुनाव को लेकर गुरूवार को नपा कार्यालय में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में कमेटी मेंबर बनने के लिए वार्ड मंशा सैनी, उपचेयरमैन अमन राव, अनिल कुमार, डीके शर्मा, सुमित्रा मुकदम, कृष्णा देवी व धर्मबीर ने दावेदारी पेश की। आपसी सहमति नहीं बनने के कारण चुनाव करवाने पडे। नपा में कुल 18 पार्षद है। हर साल चार मेंबर नियुक्त किए जांएगें।

5 लोगों की बनाई कमेटी

बता दे नपा में 18 पाषदों में से चार पार्षद जो निुयक्त हुए है तथा चेयरमैन को सब कमेटी मेंबर बनाया गया है। चेयरमैन लगातार 5 साल मेंबर रहेगा जबकि 4 सब कमेटी मेंबरों के हर साल चुनाव होंगे। जबकि इससे पहले चेयरमैन,उपचेयरमैन, सचिव व दो पार्षद मेंबर होते थे। इस साल ये नियम बदल दिए गए है। नियुक्ति के बाद चेयरमैन अजय जांगड़ा ने सभी को बधाई दी तथा मिलझुलकर विकास कार्य करवाने की अपील की।

ये भी पढ़ें:विश्व हिंदू परिषद ने प्रदूषण मुक्त दीपावली का दिया संदेश

जानिए किसको कितने मिले मत

मंशा सैनी : 17 मत
अमन राव : 13 मत
अनिल कुमार : 11 मत
डीके शर्मा : 9 मत
सुमित्रा मुकदम : 9 मत
कृष्णा देवी : 9 मत
धर्मबीर : 8 मत

…………..

हर साल होंगे चुनाव

नपा में हर साल फाइनेंस सब कमेटी के चुनाव होगें। इतना ही नहीं यदि कोई पार्षद अगर ज्यादा मत लेगा तो दोबारा भी मेंबर बन सकते है।
अजय जांगडा, चेयरमैन नपा

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा में फिर जहरीली हुई हवा, जानिए दिल्ली-NCR में क्यों हुआ GRAP-2 लागू

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp