
रेवाड़ी: हरियाणा के जिला Rewari में नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। रेवाड़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रेवाड़ी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए रेवाड़ी की टीम ने गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविन्द्र सिंह उर्फ जस्सी निवासी गांव लाडमका, जिला खैरथल-तिजारा (राजस्थान) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
1 किलो 238 ग्राम गांजा और 13 पेटी शराब हुई थी बरामद
पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को CIA रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि गांव ढालियावास निवासी इन्द्रजीत उर्फ चुर्री और आकाश उर्फ मंत्री राजस्थान से गांजा और अवैध देशी शराब लाकर इलाके में सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव ढालियावास में आरोपियों के मकान के पास दबिश दी।
ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: इस माह में शुरू होगी Rewari AIIMS में OPD

पुलिस ने मौके से भागने का प्रयास कर रहे इन्द्रजीत और आकाश को काबू कर लिया था। राजपत्रित अधिकारी डीएसपी कोसली विद्यानंद की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 किलो 238 ग्राम गांजा और 13 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई थी। इस संबंध में थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पहले पांच आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल
पुलिस ने इस मामले में पहले ही पांच आरोपियों इन्द्रजीत उर्फ चुर्री, आकाश उर्फ मंत्री, धर्मबीर उर्फ मोटा निवासी ढालियावास, पारस उर्फ जोनी निवासी माजरा गुरदासपुर और राकेश उर्फ राका निवासी महावीर नगर रेवाड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
ये भी पढ़ें:Rewari AIIMS तक सीधी होगी कनेक्टिविटी, रेलवे ओवरब्रिज के लिए जारी हुआ टेंडर
अब पुलिस ने छठे आरोपी गुरविन्द्र सिंह उर्फ जस्सी को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गांजा सप्लाई करने के अन्य ठिकानों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
रेवाड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है ताकि तस्करों को पकडा जा सके। पुलिस की ओर से जागरूकता के लिए डोर टू डोर अभियान भी चलाए जा रहे है ताकि लोग नशे की बुराईयो से दूर हो सके।
