गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

राजस्थान हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, Hero MotoCorp को इतने करोड़ की राहत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Hero MotoCorp (Best24News) देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प किसी परिचय की मोहताज नही है। हाल ही एक कानूनी मोर्चे पर राजस्थान सरकार से बड़ी राहत मिली है। राजस्थान…


Hero MotoCorp को बड़ी राहत, राजस्थान हाईकोर्ट सुनाया बड़ा फैसला
Hero MotoCorp को बड़ी राहत, राजस्थान हाईकोर्ट सुनाया बड़ा फैसला
Google News Follow us on Google

Hero MotoCorp (Best24News) देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प किसी परिचय की मोहताज नही है। हाल ही एक कानूनी मोर्चे पर राजस्थान सरकार से बड़ी राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट ने कंपनी पर राजस्थान के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) की ओर से जारी करीब 165 करोड़ रुपये के डिमांड ऑर्डर रद्द कर दिए हैं। इसके अलावा आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) से भी कंपनी को करीब 27 करोड़ रुपये की टैक्स मांग भी माफ कर दिया है। ओवरआल हीरो मोटो कार्प कंपनी को कुल करीब 192 करोड़ रुपये की मांग से राहत मिली है।

जानिए फीस को लेकर क्या था विवाद

कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, राजस्थान में यह विवाद राजस्थान मोटर व्हीकल रूल्स, 1990 के तहत अस्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र (TRC) की फीस को लेकर था। राजस्थान RTO की ओर से अलग-अलग वर्षों में कंपनी से करीब 165 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

हीरो मोटोकॉर्प ने इस मांग के खिलाफ राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने 6 नवंबर 2026 को सुनाए गए फैसले में सभी संबंधित डिमांड ऑर्डर रद्द कर दिए। इससे कंपनी को बड़ी कानूनी राहत मिली है।

ये भी पढ़ें:Gurugram News: प्रो. संगीत रागी के खिलाफ थाने पहुंचा मामला, क्या होगी FIR

 

बता दे कि अप्रैल 2025 में, हीरो मोटोकॉर्प ने RTO राजस्थान से एक नोटिस का खुलासा किया जिसमें TRC फीस के तौर पर ₹14.50 करोड़ का पेमेंट न करने का आरोप था। इसके बाद कंपनी ने राजस्थान हाई कोर्ट में डिमांड ऑर्डर को चुनौती दी। इतने सालों में, RTO की डिमांड लगभग ₹165 करोड़ हो गई। इसी को लेकर कंपनी ने हाईकोट में अपील की थी

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी से जयपुर तक बनेगी 191 KM नई रेल लाइन, नीमराणा-कोटपूतली को फायदा

hero motocorp

 

Income tex के मामले में भी बडी राहत

कंपनी ने 21 नवंबर 2026 को दाखिल रेगुलेटरी फाइलिंग में छह असेसमेंट ईयर (2013-14 से 2017-18 और 2019-20) के आयकर मामलों की जानकारी दी। पहले की कार्रवाई के बाद बची करीब 27 करोड़ रुपये की टैक्स मांग को लेकर कंपनी ने ITAT में अपील की थी।

ये भी पढ़ें:कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़: 19 की मौत, जांच के लिए SIT गठित

कंपनी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 के अपील आदेश में ट्रिब्यूनल ने इस बकाया टैक्स मांग पर भी राहत दी है। इस प्रकार राजस्थान RTO और आयकर विभाग से जुड़े दोनों मामलों में कंपनी को कुल करीब 192 करोड़ रुपये की राहत मिली है।

जानिए शेयर बाजार में कैसा रहा प्रदर्शन

सोमवार को कारोबारी सत्र के अंत में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर BSE पर 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,535 रुपये पर बंद हुआ। वहीं NSE पर शेयर मामूली गिरावट के साथ 5,535 रुपये पर रहा। कंपनी के शेयर का 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 6,388.50 रुपये और न्यूनतम स्तर 4,671.50 रुपये रहा है। साल 2026 की शुरुआत से शेयर में करीब 5.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp