Election News: रेवाड़ी में पानी संकट और विकास पर छिड़ी जंग, चुनावी मुकाबला हुआ तेज

On: April 25, 2026 7:42 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में पानी संकट और विकास पर छिड़ी जंग, चुनावी मुकाबला हुआ तेज

Election News: रेवाड़ी में नगर परिषद चुनाव अब काफी रोमांचक हो गया है। चुनाव में अब पानी की किल्लत और विकास का मुद्दा बड़ा बन चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी निहारिका चौधरी ने नामांकन दाखिल करते हुए कहा था कि शहर के महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल संकट के कारण हो रही है।

कई इलाकों में दो-दो दिन के बाद पानी आती है। पानी नहीं आने के वजह से घरों का कामकाज काफी प्रभावित होने लगा है। निहारिका चौधरी ने कहा कि पानी नहीं आने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी भाजपा और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर काफी निशाना साधा है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने कई सालों से नगर परिषद के विकास को रोक रखा है।सड़कों, पानी, सफाई और बुनियादी सुविधाओं की हालत खराब हो चुकी है, लेकिन भाजपा जनता को जवाब देने से बच रही है।

उन्होंने विनीता पीपल के कार्यकाल पर भी काफी सवाल उठाया है। उनका कहना है कि उनके कार्यकाल में कई विकास कार्यों में बाधा आई है और सड़क भी ठीक नहीं हुए हैं। बिना टेंडर के काम होने की शिकायत भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और इस बार जनता जरूर जवाब देगी।

कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस भ्रष्टाचार, पानी की समस्या और रुके हुए विकास कार्यों को बड़ा मुद्दा बनाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में अवैध कॉलोनियां किसके संरक्षण में बसीं, इसका जवाब भाजपा को देना होगा।

वहीं भाजपा प्रत्याशी विनीता पीपल ने कहा कि उनका लक्ष्य शहर का विकास है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह पहले से बेहतर काम करेंगी। इस बार भ्रष्टाचार और पानी का मुद्दा काफी जोर पकड़ रहा है। दोनों पार्टियों एक दूसरे पर इल्जाम लगा रही है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now