back to top
Home Rewari News Election News: टिकट ऐलान के साथ गरमाई रेवाड़ी-धारूहेड़ा की राजनीति, राव इंद्रजीत...

Election News: टिकट ऐलान के साथ गरमाई रेवाड़ी-धारूहेड़ा की राजनीति, राव इंद्रजीत ने पलटा माहौल

Election News: रेवाड़ी में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। तीन दिन तक चली बैठकों के बाद आज भाजपा के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अपनी पसंद के दोनों चेहरों पर मोहर लगा दी। रेवाड़ी में पूर्व चेयरमैन विनीत पीपल और धारूहेड़ा में अजय जांगड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। बीजेपी के इन दोनों उम्मीदवारों का सीधा टक्कर कांग्रेस की निहारिका और धारूहेड़ा की कुमारी राज के साथ होगा।

रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष के लिए भाजपा के 42 आवेदन मिले थे। रेवाड़ी के लिए 25 और धारूहेड़ा के लिए 17 ने पार्टी के लिए आवेदन किया था। अंत में पांच के बीच मुकाबला चल रहा था और अंततः विनीता पीपल और धारूहेड़ा में अजय जांगड़ा ने बाजी मार ली। सबसे बड़ी बात है कि यह दोनों कैंडिडेट राव इंद्रजीत सिंह के बहुत बड़े समर्थक है।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एक बार फिर पूरे संगठन पर भारी पड़ गए हैं। साल 2020 में इंद्रजीत सिंह के समर्थन से ही पूनम यादव को टिकट मिला था। एक बार फिर से राव इंद्रजीत सिंह ने पूरा गेम बदल दिया है।

कांग्रेस के द्वारा सोमवार को रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की गई। कांग्रेस ने रेवाड़ी में जिला प्रधान की पत्नी निहारिका चौधरी और धारूहेड़ा में पूर्व सरपंच अभय की बहु कुमारी राज को टिकट दिया है।

वहीं दूसरी तरफ टिकट मिलने के बाद दोनों प्रचार के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता राजवंत डहिनवाल की पत्नी मीनू भी निर्दलीय चुनाव की घोषणा की है। भाजपा के द्वारा रेवाड़ी में 32 वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारे गए हैं जिसमें से 22 नए चेहरे हैं। वही 10 पुराने पार्षदों पर भरोसा जताया गया है। इस बार कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News