Haryana News: महेंद्रगढ़ के खेड़ा गांव की बेटी विशेष यादव ने भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट बनाकर सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि पूरे महेंद्रगढ़ का नाम रोशन किया है। विशेष यादव को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस के अंतर्गत कोलकाता स्थित पूर्वी कमान में कमीशन का पद दिया गया है। 23 अप्रैल को उनकी कमिश्निंग पूरी हो गई इसके बाद पूरे परिवार और गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला।
विशेष यादव ने 2021 में कैंटीन ज्वाइन किया था और 4 साल कठिन ट्रेनिंग की। कठिन ट्रेनिंग और देश सेवा के जज्बे के वजह से उन्हें यह बड़ा पोस्ट मिला है। आपको बता दे विशेष यादव का परिवार पहले से ही देश की सेवा कर रहा है।
उनके दादा स्वर्गीय गुजरी लाल आर्टिलरी में काम करते थे। वही उनके चाचा रविंद्र कुमार भी सेना में आर्टिलरी से रिटायरमेंट ले चुके हैं और उनके पिता गजेंद्र सिंह आइटीबीपी से रिटायर्ड है और भाई जयवीर सिंह भारतीय नौसेना में काम करते हैं। दादा के बाद अब विशेष यादव ने लेफ्टिनेंट बनकर इस परंपरा को निभाया है।
बचपन से ही जाना चाहती थी सेना में
विशेष यादव ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई महेंद्रगढ़ से ही पूरा किया है। 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने यदुवंशी शिक्षा निकेतन से किया। बचपन से ही वह इंडियन आर्मी जॉइन करना चाहती थी इसलिए उन्होंने मेहनत करना शुरू किया।
उनके इस सफलता से उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार वालों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विशेष यादव की ये उपलब्धि महेंद्रगढ़ के युवाओं खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बना है।
उनकी सफलता ने साबित कर दिया है कि अगर दृढ़ इच्छा शक्ति और कठिन परिश्रम की जाए तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उनके सफलता से पूरे महेंद्रगढ़ में खुशी देखने को मिल रही है। विशेष यादव के सफलता से बेटियों के लिए एक नया रास्ता खुला है।





















