Rewari ADM Transfer Issue: धारूहेड़ा: रेवाड़ी में एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर चल रहा वकीलों का आंदोलन अब जिले भर में तूल पकड़ता जा रहा है। रेवाड़ी, कोसली व बावल मे दस दिन से काम बंद है। वहीं बुधवार को इस हड़ताल का व्यापक असर धारूहेड़ा में भी देखने को मिला, जहाँ धारूहेड़ा तहसील में कार्यरत वकीलों ने रेवाड़ी बार एसोसिएशन के समर्थन में पूर्ण रूप से काम बंद रखा और विरोध जताया।
‘प्रशासन की तानाशाही सहन नहीं होगी’
प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट राकेश यादव खरखडा ने प्रशासनिक रवैये पर कहा कि वकीलों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार या प्रशासन की गुंडागर्दी को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
बुधवार को काम रहा बंद
वकीलों की इस हड़ताल के कारण बुधवार को धारूहेड़ा तहसील में रजिस्ट्री कराने आए लोगों और अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए पहुंचे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तहसील परिसर में दिनभर काम-काज ठप रहा। वकीलो ने कहा जब तक रेवाड़ी मे हडताल रहेगी यहां पर भी जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी बार एसोसिएशन की मांग पूरी तरह से जायज है और जब तक SDM का तबादला नहीं हो जाता, तब तक उनका यह समर्थन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी भी की। इस मौके एडवोकेट सुशीला, दमन, विनोद, हिमांशु, जितेंद्र, राजीव यादव, हंसराज यादव, अनिल,नरेश, भूदेव वर्मा आदि शमिल रहे।
धारूहेड़ा: विरोध जताते हुए एडवोकेट













