धारूहेड़ा: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा में इंटर स्टेट बोर्डर पर कार्यरत पुलिस कर्मी को पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने लापरवाही और अनैतिक गतिविधियों के आरोप में बड़ा फैसला लिया है। एसपी ने तुरंत प्रभाव से आरोपित महेंद्र कुमार पुलिस कर्मी सस्पेंड कर दिया है। इस आदेश से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सस्पेंड हुए पुलिस कर्मी पुलिस लाईन से है जिसकी करीब एक माह से कापडीवास ओवरब्रिज के पास डयूटी थी।
जानिए क्यों किया सस्पेंड: बता दे कि महेंद्र सिंह की पिछले करीब एक माह से कापडीवास ओवरब्रिज के पास ड्यूटी लगी हुई थी। शनिवार शाम को किसी ने डायल 112 पर सूचना दी थी यहां पर एक पुलिस कर्मी शराब के नशे में है। वह न केवल लोगो से अभ्रद व्यवहार कर रहा है वही नशें में भी है। सूचना मिलने पर सेक्टर छह थाना प्रभारी सचिन ने सेक्टर छह से टीम जांच के लिए भेजी। जब टीम वहां पहुंची तब तक वह पुलिस कर्मी वहां से निकल चुका था। टीम उसके निवास स्थान पर पहुंची तो वह रेवाड़ी पुलिस लाईन के पास खडा मिला। शिकायत के आधार पर रात को उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्स्कों ने उसकी शराब पीने की पुष्टि की। पुलिस ने इसकी मेडिकल रिर्पोट एसपी रेवाड़ी को पेश की। जिसके आधार पर एसपी की ओर से महेंद्र सिंह को लापरवाही और अनैतिक गतिविधियों के चलते सस्पेंड कर दिया गया है।
18 सिंतंबर को किए थे तीन पुलिस कर्मी सस्पेंंड: इससे पहले दो दिन पहले ही मॉडल टाउन थाने के मुंशी हेड कांस्टेबल दिनेश, सीआईए रेवाड़ी के हेड कांस्टेबल रमेश और विजय को भी सस्पेंड किया गया था। इन पर काम में गड़बड़ी और गलत गतिविधियों में शामिल होने का आरोप था। अगले 24 घंटे में ही धारूहेड़ा में भिवाडी कापडीवास बोर्डर पर कार्यरत पुलिस कर्मी एसआई महेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है।
SP Rewari ने कहा कि अगर ऐसी शिकायतें मिलीं तो किसी भी पुलिसकर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि रेवाड़ी में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी के इस कड़े रुख से जिले में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और अनुशासन बनाए रखने का संदेश गया है।













