केएलपी कॉलेज के बाहर युवक का अपहरण, रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

On: September 18, 2026 6:32 PM
Follow Us:
अपहरण कर रंगदारी मांगने के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

रेवाड़ी(Best24News)  केएलपी कॉलेज के बाहर से युवक का अपहरण कर रंगदारी मांगने के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी पुलिस ने जब्त की है।

 

अपहरण कर रंगदारी मांगने के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
अपहरण कर रंगदारी मांगने के मामले में रेवाड़ी पुलिस ने कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे शिकायतकर्ता के भतीजे ने फोन कर बताया था कि कुछ अज्ञात युवकों ने केएलपी कॉलेज के बाहर से उसका अपहरण कर लिया है। आरोपियों ने उसे किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा हुआ था और छोड़ने के बदले रंगदारी की मांग की जा रही थी। फोन के बाद युवक का मोबाइल बंद हो गया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

थाना मॉडल टाउन पुलिस और सीआईए रेवाड़ी की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में नाकाबंदी और सर्च अभियान चलाया। कुछ घंटों की कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने प्रजापति चौक के पास संदिग्ध हालत में घूम रही एक स्विफ्ट कार को रोक लिया। कार की जांच करने पर उसमें अपहृत युवक मिला, जिसे पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया।

तीन आरोपी काबू: रेवाड़ी पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव जुई कलां, जिला भिवानी निवासी राहुल, गांव जुड़ी, कोसली निवासी हिमांशु उर्फ हैप्पी और रजत के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में अपहरण और रंगदारी से संबंधित मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें या डायल 112 पर जानकारी दें।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now