धारूहेड़ा पुलिस पर फायरिंग करने वाला रिमांड पर

On: August 7, 2026 8:17 AM
Follow Us:
ARRESTED

धारूहेड़ा:    ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत रेवाड़ी पुलिस को यह सफलता मिली है। रेवाड़ी जिले में धारूहेड़ा सीआईए टीम ने हथियार के साथ एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। बता दे कि आरोपित के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या प्रयास, नशा तस्करी और मारपीट जैसे 11 मामले दर्ज हैं आरोपित गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के कई खुलासे हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपी कहा पहचान नूंह के गांव सिकारपुर निवासी मुबारिक उर्फ मुग्गा के रुप में हुई हैं।

28 जून को थी फायरिंग

बता दे आरोपियों ने 28 जून को रतिराम उर्फ रतिया पर 2 आरोपियों ने फायरिंग की थी। 2 जून को सूचना पर सीआईए धारूहेड़ा सहाबी पुल के पास नाकेबंदी की। रुकने का इशारा करने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली एसआई फकरुदीन की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बाल बाल बची। भागते समय बदमाशों ने दोबारा फायर किया था। वह गोली निरीक्षक योगेश हुड्डा के कान के पास से गुजरी।

हवाई फायर के बावजूद बदमाशों ने तीसरा फायर

पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी और हवाई फायर के बावजूद बदमाशों ने तीसरा फायर किया, जो एसआई प्रदीप कुमार के कान के पास से निकल गया। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल होने पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनकी पहचान मोहन सोनी निवासी गांव बोलनी और गोविन्द उर्फ झम्मन निवासी गांव जोखावास राजस्थान के रूप में हुई थी।

“ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत पुलिस को यह सफलता

आरोपी ने जुलाई महीने में पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई किए थे। मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

उसके खिलाफ पहले से हत्या, हत्या प्रयास, नशा तस्करी और मारपीट जैसे 11 केस दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिससे अन्य साथियों और मामलों का पता लगाया जा सके। “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें