Election News: धारूहेड़ा के लोगों को भिवाड़ी के कैमिकल युक्त पानी से​ मिलेगी राहत: राव इंद्रजीत सिंह

On: May 1, 2026 5:41 AM
Follow Us:

Election News: धारूहेड़ा: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि लंबे समय से भिवाड़ी का काला व कैमिकल युक्त पानी धारूहेड़ा के लोगो के लिए नासूर बना हुआ है। इस काले पानी से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। इतना ही लंबे समय से साहबी में छोडे जा रहे दूषित पानी के समाधान के लिए हरियाण सरकार ने बडी योजना तैयार की जिसे जल्द ही सिरे चढा दिया जाएगा।Election News

वे धारूहेड़ा के सेक्टर छह में भाजपा प्रत्याशी अजय जांगडा के कार्यालय के उद्धाटन पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा में मास्टर प्लान के चलते सडकों को निर्माण किया जाएगा। धारूहेड़ा में विकास कार्यो की कोई कसर नहीं छोडी जाएगी। ​भिवाडी का काले पानी की समस्या जब तक नही खत्म होगी जब तक राजस्थान प्रशासन सहयोग नही करेगा। लेकिन घबराने की बात नही है। मै जनता के साथ खडा हूं तथा इस समस्या का पक्का ईलाज करवा रहूंगा।

 

भाजपा कार्यालय का राव इंद्रजीत ने किया उद्धाटन
गुरूवार शाम को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत धारूहेडा पहुंचे। उनके धारूहेड़ा पहुंचने पर कार्यकताओं से भव्य स्वागत किया गया। इतना ही राव इद्रंजीत जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। समारोह से पहले एक बार फिर धारूहेडा भाजपामय हो गया। कार्यालय के उद्धाटन के बाद राव साहब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। करीब दो घंटे तक चलते कार्यक्रम में रेवाड़ी से भी ज्यादा भीड रात तक थमी रही।

भारी मतों से जिताने की अपील: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने धारूहेड़ा की जनता ने अजय जांगडा को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा एक एक वोट की कीमत होती है हमें अब 10 दिन लगातार मेहनत करनी होगी तथा रिकोर्ड तोउ मतो से जांगडा का जीताना होगा। आप इसे जीताओ में धारूहेड़ा में विकास कार्यो की कोई कसर नहीं छोडूगा।

 

 

राव साहब से जनता से अजय जागंडा के समर्थन मांगा तथा विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। भीड इतनी रही की राव साहब गदगद हो गए। लेट प्रोग्राम होने के बावजूद लोग राव साहब के भाषण सुनने के लिए रूक रहे।

इस मौके पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, बावल के विधायक कृष्ण कुमार, वंदना पोपली, शिवदीप, वीर कुमार, मंडल प्रभारी अजीत कोसलिया, अतर सिंह पांचाल, मनोज सैनी आदि मोजूद रहे। धारूहेड़ा के इस कार्यक्रम में भाजपाइयों में एकता व एकजूटता दिखाई दी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now