बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: किसानों के लिए खुश खबरी: हिसार में दिया जाएगा निशुल्क प्रशिक्षण

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हिसार। हकृवि के सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान की ओर से मई और जून माह के दौरान विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि प्रशिक्षण…


Haryana News: हिसार। हकृवि के सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान की ओर से मई और जून माह के दौरान विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हरियाणा के किसी भी वर्ग और आयु के इच्छुक महिला एवं पुरुष भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण अवधि पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।Haryana News

Advertisement

 

जानिए किसको लेकर होगा प्रशिक्षण: बता दें इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में मशरूम उत्पादन तकनीक के तीन प्रशिक्षण, मधुमक्खी पालन के दो प्रशिक्षण, वर्मी कम्पोस्ट/केंचुआ खाद उत्पादन तकनीक, संरक्षित खेती/पॉलीहाउस में सब्जी उत्पादन, फल एवं सब्जी परिरक्षण, बेकरी, कटाई एवं सिलाई तथा डेयरी फार्मिंग का एक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

संस्थान के सह निदेशक डॉ. अशोक कुमार गोदारा ने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रदेश के किसी भी वर्ग और आयु के इच्छुक महिला एवं पुरुष भाग ले सकते हैं। सभी प्रशिक्षण पूर्णत: निशुल्क होंगे तथा प्रशिक्षण अवधि पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वैज्ञानिक जानकारी के साथ-साथ राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया जाएगा।Haryana News

कौशल विकास को मिलेगा बढावा: बता दे इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि प्रशिक्षण से संबंधित विश्वविद्यालय की इकाइयों का भ्रमण भी करवाया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 1 से 6 मई तक दोपहर 2 बजे तक संस्थान में आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।Haryana News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा प्रशिक्षण: बता दें कि प्रशिक्षण का समय प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। प्रशिक्षण की तिथियों की सूचना बाद में फोन के माध्यम से दी जाएगी। यह संस्थान विश्वविद्यालय के गेट नंबर 3, लुदास रोड पर स्थित है। प्रशिक्षण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ क आधार पर दिया जाएगा। आवेदन फॉर्म के साथ पासपोर्ट साइज फोटो एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी संलग्न करना जरूारी है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp