Operation Trackdown: रेवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

On: September 11, 2026 4:49 PM
Follow Us:
Operation Trackdown:
Operation Trackdown:

Operation Trackdown: हरियाणा पुलिस ने रेवाड़ी में “ऑपरेशन ट्रैक डाउन” के फरार अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी है। टीम ने गोलीबारी, नशा तस्करी व गंभीर धाराओं के तहत दर्ज मामलों में फरार अपरोधियों को काबू किया है। इस विशेष अभियान के तहत रेवाड़ी पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा संवेदनशील, भीड़भाड़ वाले तथा अपराध प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक कॉम्बिंग, पेट्रोलिंग और सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

 

 

अभियान के दौरान रेवाड़ी पुलिस ने अदालत द्वारा उद्घोषित, नशा तस्करी व अवैध रूप से शराब बेचने वालो के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

 

DIAL 112

नशा तस्करी पर कार्रवाई

सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने 2.86 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी हिमांशु निवासी मोहल्ला शिव कालोनी रेवाड़ी को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं सीआईए रेवाड़ी ने 520 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा के साथ आरोपी धीरज उर्फ़ नाईका निवासी बोहतवास अहीर को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:

गिरफ्तार दोनों आरोपी आदतन अपराधी है। आरोपी हिमांशु खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी तथा गुरुग्राम के थाना राजेंद्रा पार्क में गैमलिंग एक्ट और मारपीट/हिंसा के 3 मामले दर्ज हैं।आरोपी धीरज उर्फ़ नाईका खिलाफ थाना रामपुरा, शहर रेवाड़ी तथा जिला गुरुग्राम के थाना बझघेडा में एक्साइज एक्ट, नशा तस्करी और मारपीट/हिंसा के 7 मामले दर्ज हैं।

अवैध रूप से शराब बेचने वालो पर कार्रवाई

थाना माडल टाऊन पुलिस ने क्षेत्र से मोहल्ला उत्तम नगर रेवाड़ी निवासी आरोपी विजयपाल को 13 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है। थाना माडल टाऊन पुलिस ने क्षेत्र से मोहल्ला विजय नगर रेवाड़ी निवासी आरोपी गजेन्द्र को 13 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है। तीसरे मामले में चौकी सेक्टर-3 पुलिस ने क्षेत्र से मोहल्ला हंस नगर रेवाड़ी निवासी आरोपी पूर्ण को 12.5 बोतल देशी शराब सहित काबू किया है।

ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पी.ओ. स्टाफ की कार्रवाई, काफी समय से फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार— इसी अभियान के अंतर्गत पीओ स्टाफ रेवाड़ी ने एनआईए एक्ट के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी जयबीर सिंह निवासी गांव धारण की ढाणी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now