धारूहेड़ा: भाजपा प्रत्याशी अजय जांगडा ने चेयरमैन पद के लिए किया नांमाकन
धारूहेड़ा: भाजपा प्रत्याशी अजय जांगडा ने चेयरमैन पद के लिए किया नांमाकन

Election News: धारूहेड़ा में नगर पालिका चुनाव को लेकर माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन कई प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा के नामांकन की रही, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया। नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और प्रशासन की ओर से पूरे दिन निगरानी रखी गई।

चौथे दिन धारूहेड़ा में चार प्रत्याशियों ने चेयरमैन तथा छह प्रत्याशियों ने वार्ड पार्षद के लिए नामांकन किया।Election News

भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने भरा नामांकन: बता दें कि शुक्रवार भाजपा प्रत्याशी अजय जांगडा ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राजेश नागर  प्रभारी नसीब अहमद , जिला अध्यक्ष वंदना पोपली , राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल , जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, खेमचंद सैनी, मंडल अध्यक्ष अजीत , मंडल महामंत्री  नानक खोला भी साथ रहे।Election News

धारूहेड़ा में चौथे दिन इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अजय जांगडा के नामांकन में उमडी भीड़
धारूहेड़ा में चौथे दिन इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अजय जांगडा के नामांकन में उमडी भीड़

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी राज यादव ने नामांकन, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास व बाबूलाल लांबा ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन किया। नामांकन के दौरान भारी संख्या में समर्थक, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं युवाओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस बार धारूहेड़ा बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पूरे माहौल में जोश, विश्वास और विकास की नई उम्मीद साफ नजर आई।Election News

धारूहेड़ा में चौथे दिन इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अजय जांगडा के नामांकन में उमडी भीड़
धारूहेड़ा में चौथे दिन इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन, अजय जांगडा के नामांकन में उमडी भीड़

प्रदीप खोला ने किया नामांकन: नामांकन प्रकिया के चलते चौथे दिन अपने साथियों के साथ प्रदीप खोला उपतहसील पहुंचे तथा चेयरमैन पद के लिए नामांकन किया। इस मौक पर उनके साथ वार्ड 13 से पार्षद कृष्ण यादव भी मौजूद रहे।

धारूहेडा: चेयरमैन पद के लिए प्रदीप खोला ने किया नामांकन
धारूहेडा: चेयरमैन पद के लिए प्रदीप खोला ने किया नामांकन

दस पार्षदों ने किया नामांकन: शुक्रवार को वार्ड 16 से मनीषा सैनी, 17 से पुष्पा सैनी, वार्ड 11 से जयसिंह सहित दस पार्षदों ने नामांकन किया।

धारूहेड़ा: वार्ड 16 सें पूर्व पार्षद मनीषा सैनी ने किया नामांकन
धारूहेड़ा: वार्ड 16 सें पूर्व पार्षद मनीषा सैनी ने किया नामांकन

बता दे जिला प्रशासन द्वारा वार्ड व पार्षद व चेयरमैन की ओर से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन का समय तय किया हुआ है। वार्ड एक से 18 तक पार्षद व चेयरमैन के लिए नामांकन के लिए उप तहसील में नामांकन जारी है।

धारूहेड़ा: बाबलाल लांबा ने चेयरमैन पद के लिए किया नामांकन
धारूहेड़ा: बाबलाल लांबा ने चेयरमैन पद के लिए किया नामांकन