NH 48 Dharuhera : कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लगाए बैरिकेड्स

On: August 3, 2026 9:41 PM
Follow Us:
NH 48 Dharuhera : कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लगाए बैरिकेड्स

NH 48 Dharuhera: धारूहेड़ा : सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं। हाईवे बैरियर लगाए जा रहे है। जिन मार्ग पर सर्विस रोड हैं, वहां से कांवड़ियों को निकाला जा रहा है।

बता दे कि दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवभक्तों और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। हाईवे पर कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात पुलिस (Traffic Police) पुख्ता इंतजा किए जा रहे है

 

धारूहेड़ा: हरिद्वार से कावड लेकर आते हुए वार्ड पार्षद अमित
धारूहेड़ा: हरिद्वार से कावड लेकर आते हुए वार्ड पार्षद अमित

बता दे कि दिल्ली-जयपुर मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर गुजर रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों से कांवड़ियों को सुरक्षित रखने के लिए यातायात पुलिस की ओर से हाईवे की एक लेन पर भारी सीमेंट के बैरिकेड्स लगाए गए हैं। कांवड़ियों के पैदल चलने के लिए हाईवे पर एक अलग और सुरक्षित मार्ग बताया गया है। कांवड़ियों का मार्ग पूरी तरह से अलग कर दिया गया है।

कांवड़ यात्रियों/श्रद्धालुओं के लिए दिशा-निर्देश

  • कांवड़ यात्री हमेशा सड़क के बाएं ओर बनाई गई समर्पित कांवड़ लेन में ही चलें।
  • डीजे की ऊंचाई वाहन की बॉडी से अधिक न हो, ताकि बिजली के तारों से दुर्घटना की आशंका न रहे।
  • किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक व्यक्ति न बैठाएं।
  • यातायात नियमों एवं मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) का पूर्ण रूप से पालन करें।
  • डीजे की ध्वनि स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखें।

 

 

 

  • अवैध गतिविधियों और उन्माद फैलाने वाले कृत्यों से दूर रहें।
  • तलवार, फरसा, गंडासा, हॉकी, असलाआदि किसी भी प्रकार के हथियार यात्रा में साथ रखना पूर्णतः वर्जित है।
  • यात्रा के दौरान शराब या किसी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन पूर्णतः निषिद्ध है।
  • पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखें; मार्ग में कचरा या गंदगी न फैलाएं।
  • आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं अनुशासन बनाए रखें; किसी भी प्रकार के विवाद से बचें।

कांवड़ यात्रा के दौरान बिना साइलेंसर या मॉडिफाइड साइलेंसर (बुलेट पटाखा छोड़ने) वाली बाइक का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने पर पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यातायात प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। हादसे से बचाने के लिए बेरिकेट लगाए गए है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर