शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजित, किसानों को आधुनिक तकनीकों की दी गई जानकारी

Written by: Harsh Rajput

Published:

धारूहेड़ा : गांव रालियावास में मंगलवार को हरकोफेड पंचकूला द्वारा किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को प्राकृतिक कृषि, सहकारिता, बागवानी, कृषि विभाग की योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं…


धारूहेड़ा : रालियावास में किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए
धारूहेड़ा : रालियावास में किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा : गांव रालियावास में मंगलवार को हरकोफेड पंचकूला द्वारा किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को प्राकृतिक कृषि, सहकारिता, बागवानी, कृषि विभाग की योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक किया। किसान प्रशिक्षश् में धारूहेड़ा के आस पास गांवो के किसानों ने भाग लिया।

Advertisement
धारूहेड़ा : रालियावास में किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए
धारूहेड़ा : रालियावास में किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए

कार्यक्रम में हरकोफेड की सुपरवाइजर पूनम यादव ने सहकारिता आंदोलन और कोऑपरेटिव सोसायटी की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि किसान संगठित होकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं और सामूहिक प्रयासों से बेहतर बाजार तथा सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ उठा सकते हैं।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

इस अवसर पर राष्ट्रपति किसान रत्न पुरस्कार से सम्मानित, अरावली किसान क्लब रेवाड़ी के प्रधान एवं यशोधारा कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन यशपाल खोला ने प्राकृतिक खेती अपनाने के तरीके, कम लागत में अधिक उत्पादन, प्राकृतिक उत्पादों की मार्केटिंग, किसानों की समस्याओं और उनके समाधान के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी साझा की।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

धारूहेड़ा : रालियावास में किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए
धारूहेड़ा : रालियावास में किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए

जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मनदीप यादव ने किसानों को बागवानी फसलों, फलदार पौधों और आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी दी। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र बावल के हेड कोऑर्डिनेटर डॉ. बलबीर सिंह ने वैज्ञानिक पद्धति से खेती, नई कृषि तकनीकों और उन्नत कृषि प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा अधिकाशं किसान जागरूकता के अभाव में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ नहीं उठा पाते है। इसी लिए गांवों में कार्यक्र्म आयोजित कर किसानों को जागरूक किया जाता है।

धारूहेड़ा : रालियावास में किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए
धारूहेड़ा : रालियावास में किसानों को योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए

इस मौके पर बावल खंड कृषि अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और अनुदान की जानकारी दी। बैंक अधिकारियों ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), कृषि ऋण और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देकर किसानों को जागरूक किया।

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp