रविवार, 25 अक्टूबर 2026

हरियाणा को मिला देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का तोहफा: डॉ. वंदना पोपली

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों तथा विकासपरक सोच की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल…


Haryana receives the gift of the country's first hydrogen train: Dr. Vandana Popli
Haryana receives the gift of the country's first hydrogen train: Dr. Vandana Popli
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों तथा विकासपरक सोच की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आज ऊर्जा के क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज का भारत सिर्फ विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ रहा है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को सर्वोपरि रखते हुए एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। मोदी सरकार ने हरियाणा को देश पहली हाइड्रोजन ट्रेन का तोहफा दिया है। जिसका 17 जुलाई को जींद से हरी झंडी दिखाया जाएगा।

Advertisement

 

इसी ऐतिहासिक कड़ी में देश को एक बहुत बड़ा और क्रांतिकारी उपहार मिलने जा रहा है। भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली ट्रेन का शुभारंभ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया जा रहा है, और सबसे गर्व की बात यह है कि इस देशव्यापी और युगांतकारी परियोजना की शुरुआत हमारे वीरधरा हरियाणा के जींद जिले से होने जा रही है। यह केवल एक ट्रेन की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह इस बात का जीवंत प्रमाण है कि वैश्विक पटल पर भारत अब तकनीक और पर्यावरण के तालमेल में दुनिया का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हो चुका है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन के लिए हरियाणा का चयन किया जाना यह साबित करता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिल में हरियाणा के प्रति एक बेहद विशेष स्थान और अगाध स्नेह है। हरियाणा को हमेशा से ही केंद्र सरकार का विशेष आशीर्वाद मिलता रहा है, और इस बार भी इतनी बड़ी राष्ट्रीय महत्व की परियोजना की शुरुआत के लिए हमारे प्रदेश को चुनकर प्रधानमंत्री जी ने हरियाणा वासियों का मान पूरे देश में बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व की भी जमकर सराहना की। डॉ. पोपली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपनी प्रशासनिक सूझबूझ और जनहितैषी नीतियों के चलते केंद्र सरकार के साथ बेहतरीन तालमेल और साझा प्रयासों से बड़ी-बड़ी विकास परियोजनाओं को हरियाणा की धरती पर धरातल पर उतार रहे हैं।

डबल इंजन की सरकार का ही यह सुखद परिणाम है कि आज हरियाणा ढांचागत विकास, आधुनिक तकनीक और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री जी के सतत प्रयासों का ही नतीजा है कि केंद्र सरकार की हर बड़ी और महत्वाकांक्षी योजना में हरियाणा को प्राथमिकता दी जा रही है।ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण के मोर्चे पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों से जूझ रही है। ऐसे संकट के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पंचामृत का संकल्प दिया है, जिसके तहत भारत ने वर्ष 2070 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

हाइड्रोजन ट्रेन एक मील का पत्थर होगी साबित

इस बड़े और पवित्र लक्ष्य को हासिल करने में हाइड्रोजन ट्रेन एक मील का पत्थर साबित होने वाली है। यह ट्रेन पूरी तरह से प्रदूषण मुक्त होगी क्योंकि पारंपरिक डीजल इंजनों के विपरीत, हाइड्रोजन से चलने वाली इस ट्रेन से किसी भी प्रकार का हानिकारक धुआं या जहरीली गैसें बाहर नहीं निकलेंगी। इस ट्रेन के साइलेंसर से केवल पानी की भाप और पानी ही उत्सर्जित होगा, जो पर्यावरण के लिए शत-प्रतिशत सुरक्षित है। यह तकनीक न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में मदद करेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

एक नई मजबूती और गति मिलेगी इस ट्रेन से

इस महत्वाकांक्षी परियोजना की तकनीकी और आर्थिक विशिष्टताओं पर प्रकाश डालते हुए डॉ. वंदना पोपली ने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन भारत की आत्मनिर्भरता का एक अद्भुत और बेजोड़ उदाहरण है। भारतीय रेलवे द्वारा देश में ही विकसित की जा रही यह तकनीक इस बात को दर्शाती है कि हमारे वैज्ञानिक और इंजीनियर किसी भी वैश्विक चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं। इस ट्रेन के चलने से देश की विदेशी ईंधनों पर निर्भरता काफी हद तक कम होगी। वर्तमान में भारत को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए, विशेषकर डीजल और पेट्रोल के लिए, भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च कर कच्चे तेल का आयात करना पड़ता है। हाइड्रोजन ईंधन के व्यापक इस्तेमाल से न केवल देश के राजस्व की भारी बचत होगी, बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था को भी एक नई मजबूती और गति मिलेगी। यह परियोजना सही मायनों में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करती है।

सुखद यात्रा का अनुभव

डॉ. पोपली ने हाइड्रोजन ट्रेन की उपयोगिता और इसके फायदों का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि यह ट्रेन न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि यह यात्रा के अनुभव को भी पूरी तरह से बदलने वाली है। हाइड्रोजन से चलने वाले इंजन पारंपरिक इंजनों की तुलना में बहुत कम शोर करते हैं, जिससे यात्रियों को एक अत्यंत शांत, आरामदायक और सुखद यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा। इसके साथ ही, इस तकनीक की मदद से ट्रेनों की गति और उनकी परिचालन क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। जींद से शुरू होने वाला यह ऐतिहासिक सफर आने वाले समय में देश के अन्य हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों के लिए एक आदर्श मॉडल बनेगा, जहां प्रदूषण को रोकना सबसे बड़ी चुनौती होती है। रेलवे का यह आधुनिकीकरण देश के आम नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र को भी एक नया आयाम देगा।

ये भी पढ़ें:श्री शिव रामलीला समिति: राजतिलक के साथ संपूर्ण होगी रामलीला

बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को धरातल पर उतारा

डॉ. वंदना पोपली ने रेवाड़ी जिला भाजपा की तरफ से तथा समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश और प्रदेश का विकास सही मायनों में सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी बन चुका है। एक तरफ जहां समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा पहुंच रहा है, वहीं दूसरी तरफ देश को आधुनिकता की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हाइड्रोजन ट्रेन जैसी विश्वस्तरीय और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। हरियाणा की जनता इस ऐतिहासिक सौगात के लिए अत्यंत उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रही है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हरियाणा से चलना राज्य के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा और यह विकास यात्रा बिना रुके, बिना थमे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp