धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर (NH 48) धारूहेड़ा के पास बुधवर को सुबह सुबह ही भयंकर जाम लगा रहा है। जाम के चलते सुबह से ही मालपुरा के पास वाहन रेंगते नजर आए। हाइवे पर लगे जाम से वाहन चालकों को पिछले कई महिनों से राहत नहीं मिल पा रही है। खासतौर से सुबह सुबह दिल्ली जाने वाले वाहन चालको को जाम से परेशान पडता है।
दो किलोमीटर का समय दो घंटे में: हाइवे पर जाम कितना भंयकर इसका अंदाजा इसी से लगाय जा सकता है कि
महज दो किलोमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे से ज्यादा समय लग रहा है। जाम में कंपनियों की बसे भी फंसी रही। आए दिन लग रहे जाम से वाहन चालक परेशान है। लोग एनएचएआई अधिकारियों का कोस रहे हैं कि मोटा टाेल लेने के बावजूद हाईवे पर सुविधाएं नहीं दी जा रही है।

ओवरब्रिज का काम जारी: बता दे मालपुरा के पास हीरो चौक पर ओवरब्रिज बनया जा रहा है। हाल में एनएचएआई की ओर से बेस्टक के पास सड़क को तोड़ दिया है जिसके चलते करीब एक किलोमीटर मुख्य मार्ग बंद करके सर्विस लेन पर डायवर्ट किया जा रहा है । हालांकि 80 फिसदी काम ओवरब्रिज हो चुका है। एचएचएआई अधिकारियो का कहना है दिसंबर तक ओवरब्रिज पूरा हो जाएग।
जानिए क्यों लगता है हाईवे पर जाम: लोगों का आरोप है कि जब तक मालपुरा ओवरब्रिज का काम पूरा नहीं होता तब तक इस रोड को नहीं उखाड़ना चाहिए था। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इतना ही कंपनियों के वाहन भी फंसे रहे। मालपुरा के पास ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। इसी के चलते करीब एक किलोमीटर में सर्विस लेन से वाहन डायवर्ट किए जा रहे है।
टोल माफ करने की उठी मांग: बता दे कि दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर धारूहेड़ा, राठीवास, बिलासपुर और मानेसर क्षेत्र में जारी बड़े निर्माण कार्यों के रोजाना जाम लगता है। जाम के चलते जनता की परेशानियां लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। जाम के चलते हाईवे पर हजारों वाहन फंस रहे हैं, जिससे लोगों का समय बर्बाद होने के साथ-साथ भारी मात्रा में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी भी बर्बाद रही है।
परेशान हो रहे चालकों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी को पत्र लिखकर मांग की गई है कि जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक संबंधित टोल प्लाजा पर टोल टैक्स अस्थायी रूप से माफ किया जाए।












