सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा रैंप को लेकर आया बडा अपडेट, धारूहेड़ा पुलिस ने संभाला मोर्चा

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: सोहना पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास के निकट बनाए गए रैंप को लेकर बडा अपडेट आया है। नपा की ओर से रैंप के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।…


धारूहेड़ा रैंप को लेकर आया बडा अपडेट, धारूहेड़ा पुलिस ने संभाला मोर्चा
धारूहेड़ा रैंप को लेकर आया बडा अपडेट, धारूहेड़ा पुलिस ने संभाला मोर्चा
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: सोहना पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास के निकट बनाए गए रैंप को लेकर बडा अपडेट आया है। नपा की ओर से रैंप के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इतना ही नहीं चेयर अजय जांगडा ने हाल में तोडे गए रेंप को दोबारा से रिपेयर करवा दिया है। क्योकि रैंप के टूटने से अथाह पानी धारूहेड़ा पहुच रहा था। यह पानी सेक्टर के साथ लगे प्लाटो व सडक पर जमा हो रहा था।

Advertisement
धारूहेड़ा: सेक्टर चार में जमा काला पानी
धारूहेड़ा: सेक्टर चार में जमा काला पानी

सोहना-पलवल हाईवे और धारूहेड़ा-भिवाड़ी बाईपास पर एक बार फिर दूषित पानी आने का संकट बन गया था। धारूहेड़ा के पास पानी को रोकने के लिए बनाया गया अवरोधक को किसी ने रात को तोड दिया तथा जिसके चलते तेजी से धारूहेड़ा में गंदा पानी पहुंच रहा था। पिछले दो दिन से सेक्टर चार व छह में जलभराव की स्थिति गंभीर बन गई थी।

धारूहेड़ा: भिवाड़ी से रैंप टूटने के बाद धारूहेड़ा में आ रहा  काला पानी
धारूहेड़ा: भिवाड़ी से रैंप टूटने के बाद धारूहेड़ा में आ रहा काला पानी

भिवाडी का गंदा पानी पहुंचा धारूहेड़ा

भिवाड़ी बाइपास पर जमा फैक्ट्रियों के दूषित पानी ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। क्योंकि करीब एक सप्ताह से जमा दूषित पानी ने धारूहेड़ा मेंं पहुंच रहा है। भिवाड़ी बाईपास रोड पर जलभराव के कारण हालात बिगड़ गए। क्योंकि किसी ने रात को अवरोधक को तोड दिया है। जिससे धारूहेड़ा मे तेजी से पानी पहुंच रहा है। ​भिवाड़ी से आ रहा यह पानी सेक्टर चार में सुभाष चौक के पास अथाह रूप से जमा हो रहा है। अगर इसे बंद नही किय जाता ये पानी सैक्टरों में प्रवेश कर जाता। यह पानी सेक्टर चार के पास खाली प्लाटो व बेस्टेक रोड पर जमा हो गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

धारूहेड़ा: सेक्टर चार में जमा काला पानी
धारूहेड़ा: सेक्टर चार में जमा काला पानी

चोरी छीपे से तोडा रैंप: बता दे भिवाडी प्रशासन नहीं चाहता कि रैंप बना रहे। इसके लिए कोर्ट में भी याचिका दायर की हुई है जिसकी सुनवाई अगस्त में होनी है। रात को चोरी छीपे से रैंप ​टूटने से रात से बडी मात्रा में अलवर बाइपास का काला पानी धारूहेड़ा पहुंच रहा था। तेजी से आ रहे पानी की वीडियों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही थी।

 

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

भिवाड़ी की ओर से बिना बारिश के भी लंबे समय से जलभराव बना रहता है। औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला गंदा पानी भी इस समस्या को लगातार बढ़ा रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। प्रदूषित पानी सड़क और आसपास के क्षेत्र में फैल जाता है।  राष्ट्रीय राजमार्ग-919 (रेवाड़ी–पलवल मार्ग) पर स्थित है, जो हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। जलभराव और प्रदूषित पानी के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को सड़क जलभराव की वजह से पूरी तरह बंद होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

सोहना-पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास के पास भिवाड़ी से आने वाले काले पानी को रोकने के लिए बनाए गए रैंप को भिवाड़ी प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के बाद हालात बिगड़ गए हैं
सोहना-पलवल हाईवे पर अलवर बाइपास के पास भिवाड़ी से आने वाले काले पानी को रोकने के लिए बनाए गए रैंप को भिवाड़ी प्रशासन द्वारा तोड़े जाने के बाद हालात बिगड़ गए हैं
हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp