सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा: कथा सुनने से जीवन में सुख-समृद्धि का होता है वास

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा: स्वामी जगन्नाथ स्वामी ट्रस्ट की ओर से आयोजित सात दिवसीय भव्य शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक पंडित बाबूलाल पाराशर ने सुनाया दूसरे दिप शिव…


कथा सुनने से जीवन में सुख-समृद्धि का होता है वास
कथा सुनने से जीवन में सुख-समृद्धि का होता है वास
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: स्वामी जगन्नाथ स्वामी ट्रस्ट की ओर से आयोजित सात दिवसीय भव्य शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक पंडित बाबूलाल पाराशर ने सुनाया दूसरे दिप शिव चरित्र के बारे में बताया।

Advertisement

व्यासपीठ से शिव महापुराण की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिव पुराण की कथा सुनने मात्र से मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। उन्होंने भगवान शिव के परोपकारी स्वरूप और उनके लोक कल्याणकारी चरित्र की सुंदर व्याख्या की, जिसे सुनकर पंडाल में मौजूद भक्त भावविभोर हो गए।

shiv puran kath dharuhera
shiv puran kath dharuhera

रोजाना शाम 4 से 7 बजे तक बहेगी रसधारा
ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि सात दिवसीय इस आध्यात्मिक समागम में प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से लेकर 7:00 बजे तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान रोजाना भगवान शिव के अलग-अलग प्रसंगों और झांकियों निकाली जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

16 जुलाई को होगा महायज्ञ और विशाल भंडारा
बता दे कि सात दिवसीय शिव पुराण कथा का समापन आगामी 16 जुलाई को होगा। समापन के अवसर पर सुबह 10:00 बजे एक भव्य महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य यजमान और श्रद्धालु आहुति डालेंगे। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद एक विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp