BDI Sunshine City Bhiwadi में बड़ा हादसा! तीसरी मंजिल से गिरी लिफ्ट … Video

On: September 11, 2026 4:49 PM
Follow Us:
BDI Sunshine City Bhiwadi में बड़ा हादसा! तीसरी मंजिल गिरी लिफ्ट ... Video
BDI Sunshine City Bhiwadi में बड़ा हादसा! तीसरी मंजिल गिरी लिफ्ट ... Video

भिवाड़ी (Best24News): औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी स्थित BDI सनशाइन सिटी (BDI Sunshine City Bhiwadi ) सोसाइटी में रविवार को एक बार फिर बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया। सोसाइटी के एक टावर की तीसरी मंजिल लिफ्ट अचानक तेज रफ्तार में नीचे आ गिरी। हादसे के समय लिफ्ट में कई लोग सवार थे, जो अंदर ही फंस गए।

 

मची चीख पुकार

बता दे जैसे लिफ्ट गिरी तो अफरा तफरी मच गई। क्योंकि लिफ्ट में कई लोग सवार थे। बताया जा रहा है यह कोई पहली बार नही हुआ है। बिल्डर की लापरवाही से पहले दो बार ऐसे कांड हो चुके है। रविार को अचानक हुए इस हादसे के बाद सोसाइटी परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर लोगों को निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के टावरों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लिफ्ट के अंदर फंसे लोग बदहवास हालत में मदद की गुहार लगा रहे थे। निवासियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और काफी कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट के दरवाजे को तोड़कर अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें और झटका आया है, जिनकी स्थिति और इलाज की जानकारी जुटाई जा रही है। लिफ्ट किस वजह से अचानक नीचे गिरी, इसके कारणों की जांच की जा रही है।

जानिए क्यों हुआ हादसा

बिल्डर और मेंटेनेंस टीम की लापरवाही के कारण लिफ्ट का सही रखरखाव (Maintenance) नहीं किया जा रहा है। आए दिन लिफ्ट अटकने या खराब होने की शिकायतें मिलती रहती हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं किया जाता। इस बड़े हादसे ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था और बिल्डर दावों की पोल खोलकर रख दी है। निवासियों ने स्थानीय प्रशासन और BIDA अधिकारियों से मांग की है कि लिफ्ट मेंटेनेंस की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार बिल्डर व एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now