महंत स्वामी नरोत्तमदास महाराज ने सीहा स्कूल में समर कैंप किया शुभारंभ

On: June 1, 2026 1:37 PM
Follow Us:
महंत स्वामी नरोत्तमदास महाराज ने सीहा स्कूल में समर कैंप किया शुभारंभ
महंत स्वामी नरोत्तमदास महाराज ने सीहा स्कूल में समर कैंप किया शुभारंभ

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला जिले के गांव सीहा स्थित सीएम ईईई रावमावि सीहा में साप्ताहिक भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ दादूपंथी आश्रम,सीहा के महंत नरोत्तम दास महाराज ने किया। विद्यालय के प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में गांव की सरपंच सरिता यादव ने विशिष्ट अतिथि तथा लेखक यशपाल आर्य ने मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लिया।

इस अवसर पर महंत स्वामी नरोत्तमदास महाराज ने जहां संत शिरोमणि बाबा रामस्वरूप महाराज, महंत स्वामी भगवानदास महाराज तथा महंत प्रेमदास महाराज से जुड़े रोचक प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए समय कैंप को जीवन कौशल सीखने-सिखाने की कार्यशाला बताया। उन्होंने विद्यालय के खेल परिसर में ग्राम पंचायत द्वारा घास लगवाने, खेल नर्सरी में सैकड़ों खिलाड़ियों का निरंतर अभ्यासरत रहने तथा विद्यालय के मुख्यमंत्री एक्सीलेंस श्रेणी में चयनित होने पर विद्यालय परिवार तथा ग्राम पंचायत को बधाई दी।

अध्यक्षीय संबोधन में श्री नाहड़िया ने जहां समर कैंप के उद्देश्यों एवं प्रारूप की जानकारी दी, वहीं विशिष्ट अतिथि सरपंच सरिता यादव ने कैंप तथा खेल नर्सरी की गतिविधियों को व्यक्तित्व निखार का आधार बताया। मुख्य वक्ता श्री आर्य ने कैंप में सभी स्टाफ सदस्यों, स्कूल प्रबंधन समिति तथा ग्राम पंचायत की टीम वर्क को प्रेरक बताया।

हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह के संचालन में आयोजित उद्घाटन सत्र में प्राध्यापिका सीमा कुमारी, सोनू ने विद्यार्थियों को अभिवादन, हस्ताक्षर तथा अल्फाबेट्स से जुड़ी रोचक जानकारी दी। विद्यालय के क्लर्क रवि कुमार, अनिल कुमार तथा अजय कुमार ने विभिन्न प्रभार संभाले। प्राध्यापक हरीश कुमार ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now