शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana Weather: आज फिर बरसेंगे बदरा! आज इन 10 जिलों में चमक गरज के साथ होगी बारिश

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Weather: हरियाणा में आज भी मौसम सुहाना बना रहेगा। राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ झमाझम बारिश होगी। लगातार होने वाली बारिश के वजह से राज्य के तापमान…


आज फिर बरसेंगे बदरा! आज इन 10 जिलों में चमक गरज के साथ होगी बारिश
आज फिर बरसेंगे बदरा! आज इन 10 जिलों में चमक गरज के साथ होगी बारिश
Google News Follow us on Google

Haryana Weather: हरियाणा में आज भी मौसम सुहाना बना रहेगा। राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ झमाझम बारिश होगी। लगातार होने वाली बारिश के वजह से राज्य के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। दो दिनों में ही तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

Advertisement

लगातार होने वाली बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है हालांकि आज भी राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जून के पहले दिन यानी कि आज राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।

चमक गरज के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग की मान्यता हरियाणा के कई जिलों में आज चमक गरज के साथ भारी बारिश होगी वहीं 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना बन रही है। अभी कुछ दिनों तक राज्य में लगातार बारिश होती रहेगी जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

6 जून तक होगी बारिश (Haryana Weather)

मौसम विभाग की माने तो 6 जून तक हरियाणा में ऐसे ही झमाझम बारिश होती रहेगी। हालांकि अगले सप्ताह से राज्य के तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी देख सकती है।

इन जिलों में होगी बारिश

आज हरियाणा के सिरसा, मेवात,हिसार,चरखी दादरी, जींद, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,रोहतक सहित कई जिलों में बारिश होगी। वही फतेहाबाद हिसार सिरसा और भिवानी में 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

पिछले कई दिनों से आंधी तूफान के वजह से काफी नुकसान देखने को मिला है। कई जगहों पर बिजली के खंभे उखड़ गए हैं जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। आज भी मौसम विभाग ने लोगों से अपील किया है कि खुले स्थान पर जाने से बचे। कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। एक तरफ बारिश से नुकसान हुआ है वहीं दूसरी तरफ मौसम सुहाना बना हुआ है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp