जितेंद्र हत्याकांड: बीयर पिलाने के लिए दोस्त ने बुलाया, फिर किया ऐसा काम

On: September 11, 2026 9:16 PM
Follow Us:
रेवाड़ी (Best24News): भाजपा नेता के भतीजे जितेंद्र यादव के दोनो हत्यारों को पुलिस से काबू कर लिया है
रेवाड़ी (Best24News): भाजपा नेता के भतीजे जितेंद्र यादव के दोनो हत्यारों को पुलिस से काबू कर लिया है

रेवाड़ी (Best24News): भाजपा नेता के भतीजे जितेंद्र यादव के दोनो हत्यारों को पुलिस से काबू कर लिया है। जांच में सामने आया कि चाचा भतीजा ने एक षडयंत्र के चलते कमालपुर निवाासी जितेंद्र को बीयर पार्टी के लिए बुलाया था। यानि शराब पीलाकर ही उस पर हमला किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को जितेंद्र हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए मुख्य आरोपी प्रवीन उर्फ पपला (निवासी कमालपुर) और उसके भतीजे अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी (ASP) दीपिका अग्रवाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की वजह पत्नी से अवैध संबंधों का शक (अफेयर की रंजिश) थी, जिसके चलते आरोपी प्रवीन ने अपने ही दोस्त की हत्या की खौफनाक साजिश रची।

बीयर पार्टी के बहाने बुलाया, फिर वारदात को दिया अंजाम

पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवीन ने बताया कि साजिश के तहत उसने जितेंद्र को गांव कमालपुर स्थित शराब के ठेके पर बीयर पार्टी के बहाने बुलाया। वहां दोनों ने बीयर ली और नहर की पुलिया पर बैठकर पी। इसके बाद प्रवीन अपने भतीजे अमन को मिंडा कंपनी से लेने जितेंद्र के साथ गया और तीनों कार से एचपीसीएल रिफाइनरी के पास सुनसान रास्ते पर पहुंचे।

वहां दोबारा बीयर पीने के बाद जब जितेंद्र शौच के लिए गाड़ी से नीचे उतरा, तभी प्रवीन ने कार में रखी लोहे की रॉड से उसके सिर पर तड़ातड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान भतीजा अमन रास्ते पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए था।

7 सितंबर को मिला हत्या किया हुआ मिला था शव: बता दे कि 7 सितंबर को पुलिस को भाड़ावास रोड पर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मॉडल टाउन थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो जेब से आईफोन बरामद हुआ, जिससे मृतक की पहचान जितेंद्र के रूप में हुई। बाद में भाजपा नेता व मृतक के चाचा उत्तम सिंह के बयान के आधार पर मॉडल टाउन थाने में केस दर्ज किया गया था।

 

3 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी
सीआईए रेवाड़ी ने दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई कार, लोहे की रॉड तथा अन्य साक्ष्यों की बरामदगी करेगी। हालांकि हत्या के कारणों को पहले ही स्वीकार किया जा चुका है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now