बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

IGU Rewari: 22 सितंबर को सजेगा ‘चतुर्थ राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव’

Written by: हर्ष चौहान

Published:

IGU Rewari : रेवाड़ी (Best24News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर (रेवाड़ी) द्वारा हरियाणा कला परिषद के सहयोग से अमर सेनानी शहीद शिरोमणि राव तुलाराम जी की पावन स्मृति में आगामी 22 सितंबर…


IGU मीरपुर में 22 सितंबर को सजेगा 'चतुर्थ राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव'
IGU मीरपुर में 22 सितंबर को सजेगा 'चतुर्थ राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव'
Google News Follow us on Google

IGU Rewari : रेवाड़ी (Best24News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर (रेवाड़ी) द्वारा हरियाणा कला परिषद के सहयोग से अमर सेनानी शहीद शिरोमणि राव तुलाराम जी की पावन स्मृति में आगामी 22 सितंबर 2026 को ‘चतुर्थ राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह सांस्कृतिक महाकुंभ विश्वविद्यालय परिसर स्थित कल्पना चावला ऑडिटोरियम में प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

महोत्सव की आधिकारिक रूल बुक (Rule Book) का अनावरण करते हुए अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं राव तुलाराम चेयर के अध्यक्ष प्रो. करण सिंह ने बताया कि यह आयोजन कुलपति प्रो. असीम मिगलानी एवं कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को हरियाणा के वीरों के बलिदान और नसीबपुर के युद्ध के गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है।

IIGU
IGU

डिजिटल दौर से जुड़ा आयोजन: रील्स और YouTube Shorts प्रतियोगिताएं भी शामिल

कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने अपने संदेश में कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद राव तुलाराम जी का ऐतिहासिक योगदान भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

उन्होंने बताया कि इस बार पारंपरिक कला विधाओं (रागिनी, लोकगीत, नृत्य, चित्रकला, भाषण व कविता) के साथ-साथ युवाओं को डिजिटल मंच देने के लिए रील्स (Reels) एवं YouTube Shorts निर्माण प्रतियोगिता को भी शामिल किया गया है। इसके माध्यम से युवा हरियाणा के ऐतिहासिक स्मारकों और धरोहरों को सोशल मीडिया पर नए अंदाज़ में प्रस्तुत कर सकेंगे।

कुल 7 प्रतियोगिताएं और उनकी थीम

महोत्सव में कुल 7 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनकी मुख्य थीम राव तुलाराम जी के जीवन, नसीबपुर के युद्ध और हरियाणा की गौरवशाली सैन्य परंपरा पर आधारित है:

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

  • हरियाणवी एकल नृत्य (पुरुष व महिला): हरियाणा की गौरवशाली संस्कृति व सैनिक परंपरा।
  • हरियाणवी रागिनी / लोकगीत: शहीद राव तुलाराम जी का जीवन, संग्राम व बलिदान।
  • चित्रकला (Painting): नसीबपुर का युद्ध व राव तुलाराम जी का संघर्ष।
  • रील / YouTube Shorts निर्माण: नसीबपुर का युद्ध, राव तुलाराम जी से जुड़े स्मारक व ऐतिहासिक इमारतें।
  • भाषण प्रतियोगिता: राव तुलाराम जी का जीवन, संघर्ष व बलिदान।
  • कविता प्रतियोगिता: राव तुलाराम जी का जीवन, संघर्ष व बलिदान।

3 श्रेणियों में बांटे गए प्रतिभागी

प्रतियोगिताओं में सभी को समान अवसर देने के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई हैं:

  • प्रोफेशनल श्रेणी: अनुभवी व पेशेवर कलाकारों के लिए।
  • सीनियर विद्यार्थी श्रेणी: कॉलेज और यूनिवर्सिटी के नियमित विद्यार्थियों के लिए।
  • जूनियर विद्यार्थी श्रेणी: स्कूलों के नियमित विद्यार्थियों के लिए।

पंजीकरण व आवेदन की प्रक्रिया
आयोजन छात्र कल्याण विभाग (DSW) और राव तुलाराम चेयर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध रूल बुक में दिए गए हैं। किसी भी प्रश्न के लिए dean.dsw@igu.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदेशभर के सभी शिक्षण संस्थानों, साहित्यकारों, शोधार्थियों और कलाकारों को इस राज्य स्तरीय आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निमंत्रण दिया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp