आईजीयू रेवाड़ी के विद्यार्थी पिंजौर के लिए रवाना, शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद

On: July 21, 2026 7:22 PM
Follow Us:
आईजीयू रेवाड़ी के विद्यार्थी पिंजौर के लिए रवाना, शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद

आईजीयू रेवाड़ी: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी के 10 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने 20 से 23 जुलाई, 2026 तक पिंजौर में आयोजित होने वाले “Environmental Awareness and Youth Dialogue Programme” में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इस चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं पर्यावरण संरक्षण, युवा नेतृत्व एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे तथा हरियाणा के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के साथ सीधे संवाद का अवसर प्राप्त करेंगे।

10 सदस्यीय युवा कल्याण समिति का किया गठन

इस अवसर पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर करण सिंह ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय के युवा समन्वयक अधिकारी नरेंद्र कुमार की पहल पर प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय में 10 सदस्यीय युवा कल्याण समिति का गठन किया गया है। यह समिति युवा कल्याण से जुड़े विषयों पर सीएम ग्रिवेंस सेल, हरियाणा सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों एवं जनहित गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

उन्होंने बताया कि समिति में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), यूथ रेड क्रॉस (YRC) तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया है। कुलपति प्रो. असीम मिगलानी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से 6 छात्राओं एवं 4 छात्रों की युवा समिति का गठन किया गया है, जो इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।
प्रो. करण सिंह ने बताया कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा प्रतिभागी विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे एवं हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी युवाओं से सीधे संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त करेंगे तथा युवा सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने दी शुभकामनाएं

निदेशक युवा कल्याण प्रोफेसर अदिति शर्मा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यह अभिनव पहल युवाओं को नीति निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे युवा “विकसित भारत–विकसित हरियाणा” के संकल्प को साकार करने में अपनी प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।

आईजीयू रेवाड़ी के विद्यार्थी पिंजौर के लिए रवाना, शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद
आईजीयू रेवाड़ी के विद्यार्थी पिंजौर के लिए रवाना, शिक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद

कार्यक्रम के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. सुशांत यादव को विश्वविद्यालय का समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे मुख्यमंत्री के साथ आयोजित संवाद एवं बैठक में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

डॉ. सुशांत यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय की युवा कल्याण समिति में प्रबंधन विभाग से विनीता, वाशिका, युवराज एवं मेघा, कंप्यूटर साइंस विभाग से विधि, युवराज, हिमांशु एवं पुष्पेंद्र, फार्मेसी विभाग से दिव्या तथा हिंदी विभाग से वर्षा का चयन किया गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, सामाजिक जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तरदायित्व को ओर अधिक सशक्त करेगा तथा वे यहां से प्राप्त अनुभवों को विश्वविद्यालय एवं समाज के हित में उपयोग करेंगे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now