रेवाड़ी और धारूहेड़ा की बदलने वाली है तकदीर, जमीन के कीमतों में बढ़ोतरी के साथ व्यापार को भी लगेंगे पंख, जानें कैसे

On: July 21, 2026 6:46 PM
Follow Us:
रेवाड़ी और धारूहेड़ा की बदलने वाली है तकदीर

रेवाड़ी धारूहेड़ा की तकदीर बदलने वाली है। आने वाले कुछ सालों में यहां पर विकास के नए कहानी लिखे जाएंगे। जमीन के कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ यहां के व्यापार को भी पंख लगने वाले हैं।दिल्ली-एनसीआर के लिए तैयार किए गए ड्राफ्ट रीजनल प्लान-2041 में गुरुग्राम-मानेसर-रेवाड़ी मेट्रो कॉरिडोर को महत्वपूर्ण परियोजनाओं में रखा गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि तय समय पर इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाता है तो आने वाले समय में रेवाड़ी और धारूहेड़ा में व्यापार और रोजगार को पंख लगेंगे। आने वाले समय में यहां बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

मेट्रो पहुंचते ही रियल एस्टेट और उद्योगों को मिल सकता है बड़ा फायदा

विशेषज्ञों का मानना है कि जहां बेहतर सार्वजनिक परिवहन पहुंचता है, वहां निवेश भी तेजी से बढ़ता है। गुरुग्राम से सीधे मेट्रो संपर्क मिलने पर रेवाड़ी और धारूहेड़ा में नई हाउसिंग परियोजनाएं, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और औद्योगिक निवेश बढ़ सकते हैं। इसका लाभ स्थानीय कारोबार, छोटे व्यापारियों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को भी मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर के विकास मॉडल में बढ़ेगी रेवाड़ी-धारूहेड़ा की अहमियत

रीजनल प्लान-2041 का उद्देश्य विकास को केवल दिल्ली तक सीमित न रखकर आसपास के शहरों तक पहुंचाना है। इसी रणनीति के तहत रेवाड़ी और धारूहेड़ा जैसे क्षेत्रों को बेहतर परिवहन नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इससे लोगों का सफर आसान होगा, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और आसपास के इलाकों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है।प्रस्तावित योजना के अनुसार मेट्रो कॉरिडोर के आसपास ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (TOD) मॉडल को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत आधुनिक आवासीय कॉलोनियां, ऑफिस स्पेस, शॉपिंग सेंटर और सार्वजनिक सुविधाओं का विकास किया जा सकता है। इससे रेवाड़ी और धारूहेड़ा का शहरी स्वरूप तेजी से बदलेगा और इन क्षेत्रों की पहचान केवल औद्योगिक शहरों तक सीमित न रहकर आधुनिक विकास केंद्र के रूप में बन सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now