शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-हरियाणा रेल रूट पर असर, कई ट्रेने रद्द , 24 का बदला रूट

Written by: सुनील चौहान

Published:

साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-गाजियाबाद रेल मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय रेल संचालन प्रभावित हो गया, जब साहिबाबाद के पास एक मालगाड़ी के छह वैगन पटरी से उतर गए। घटना के…


साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी
साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी
Google News Follow us on Google

साहिबाबाद में मालगाड़ी बेपटरी, दिल्ली-गाजियाबाद रेल मार्ग पर मंगलवार सुबह उस समय रेल संचालन प्रभावित हो गया, जब साहिबाबाद के पास एक मालगाड़ी के छह वैगन पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत एवं ट्रैक बहाली का कार्य शुरू कर दिया। हादसे में किसी यात्री या रेलकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन देश के सबसे व्यस्त रेल सेक्शनों में शामिल इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन कई घंटों तक प्रभावित रहा। यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।

Advertisement

रेलवे प्रशासन अलर्ट, बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग और तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को हटाने और ट्रैक को सुरक्षित बनाने का काम लगातार जारी है। रेलवे का कहना है कि प्राथमिकता ट्रैक को जल्द से जल्द सामान्य संचालन के लिए तैयार करना है ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

53 ट्रेनों पर पड़ा असर

रेलवे के अनुसार इस घटना से कुल 53 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनमें कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया, कुछ को रद्द करना पड़ा, जबकि कुछ सेवाओं को आंशिक रूप से संचालित किया गया। कुछ ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर नियंत्रित गति से चलाया जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

  • 24 ट्रेनें डायवर्ट
  • 16 ट्रेनें रद्द
  • 5 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द
  • 8 ट्रेनें रेगुलेट

इन प्रमुख ट्रेनों का बदला गया मार्ग

रेल संचालन बनाए रखने के लिए कई लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से रवाना किया गया। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • 12581 बनारस–नई दिल्ली सुपरफास्ट
  • 22823 भुवनेश्वर–नई दिल्ली राजधानी
  • 12301 हावड़ा–नई दिल्ली राजधानी
  • 12423 राजधानी एक्सप्रेस
  • 12313 सियालदह–नई दिल्ली राजधानी
  • 12259 सियालदह–बीकानेर दुरंतो
  • 12056 जन शताब्दी एक्सप्रेस
  • 12033 कानपुर–नई दिल्ली शताब्दी
  • 12877 रांची–नई दिल्ली गरीब रथ
  • 18478 योग नगरी ऋषिकेश–पुरी एक्सप्रेस
  • 54474 सहारनपुर–दिल्ली पैसेंजर

इन ट्रेनों को डायवर्ट रूट से चलाया जा रहा है

  • 12904 गोल्डन टेंपल मेल
  • 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
  • 12397 महाबोधि एक्सप्रेस
  • 12402 नंदा देवी एक्सप्रेस
  • 12565 बिहार संपर्क क्रांति
  • 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस
  • 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस
  • 12303 पूर्वा एक्सप्रेस
  • 12229 लखनऊ मेल
  • 12417 प्रयागराज एक्सप्रेस
  • 12309 तेजस राजधानी
  • 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
  • 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस

रास्ते में नियंत्रित की गई प्रमुख ट्रेनें

रेलवे ने परिचालन संतुलित रखने के लिए कुछ ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोककर नियंत्रित गति से चलाया। इनमें शामिल हैं:

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

  • पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
  • लिच्छवी एक्सप्रेस
  • काठगोदाम–आनंद विहार मेल
  • सद्भावना एक्सप्रेस
  • हमसफर एक्सप्रेस
  • विक्रमशिला एक्सप्रेस
  • रीवा–आनंद विहार एक्सप्रेस
  • सप्तक्रांति एक्सप्रेस
  • सुहेलदेव एक्सप्रेस

रद्द की गई 16 ट्रेनें (लाइन बाई लाइन)

1. 64437 गाजियाबाद – दिल्ली

2. 64402 दिल्ली – साहिबाबाद

3. 64411 साहिबाबाद – दिल्ली

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

4. 64408 दिल्ली – गाजियाबाद

5. 64423 गाजियाबाद – नई दिल्ली

6. 64430 नई दिल्ली – गाजियाबाद

7. 64425 गाजियाबाद – नई दिल्ली

8. 64432 नई दिल्ली – गाजियाबाद

9. 64417 गाजियाबाद – दिल्ली

10. 64439 गाजियाबाद – दिल्ली

11. 64406 दिल्ली – गाजियाबाद

12. 64401 गाजियाबाद – दिल्ली

13. 64434 दिल्ली – गाजियाबाद

14. 64031 गाजियाबाद – साहिबाबाद

15. स्थानीय ईएमयू सेवा (रेलवे द्वारा रद्द)

16. स्थानीय ईएमयू सेवा (रेलवे द्वारा रद्द)

इन 5 ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित

  • 64104 नई दिल्ली–DKDE : गाजियाबाद से रवाना होगी
  • 64109 DKDE–SSB : गाजियाबाद तक ही संचालित होगी
  • 64112 SSB–DKDE : गाजियाबाद से शुरू होगी
  • 64152 दिल्ली–अलीगढ़ जंक्शन : गाजियाबाद से चलेगी
  • 64053 पलवल–गाजियाबाद : नई दिल्ली तक ही चलेगी

यात्रियों के लिए रेलवे की अहम सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर जांच लें। बहाली कार्य पूरा होने तक कुछ ट्रेनों के समय और मार्ग में बदलाव संभव है। रेलवे लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और ट्रैक सामान्य होते ही परिचालन पूरी तरह बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp