शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

नवोदय विद्यालय में कैसे मिलता है दाखिला ? जानिए ​कितनी भाषाओं में होती है परीक्षा !

Written by: Harsh Rajput

Published:

नई दिल्ली (Best24News)। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश (Class 6 Admissions) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर…


नई दिल्ली (Best24News)। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश (Class 6 Admissions) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र-छात्राएं देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे समिति के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Advertisement

 

How to Take Admission in NVS: नवोदय विद्यालय देश के बेहतरीन स्कूलों में शामिल है। यहाँ हर साल 6, 9 और 11वीं कक्षाओं में एडमिशन के लिए भारी संख्या में छात्र-छात्राएं फॉर्म भरते हैं। अगर आप भी इसमें एडमिशन लेना चाहते हैं तो, यह आर्टिकल पढ़िए। हमनें इसमें एडमिशन से जुड़ी पूरी जानकारी दी है।

जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है और प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी । इसके लिए छात्र की आयु 10 से 12 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसे उसी जिले के मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ना अनिवार्य है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, जानिए करें अप्लाई
नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, जानिए करें अप्लाई

जानिए कैसे करें Apply

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा. नवोदय विद्यालय समिति ने अभिभावकों से अपील की है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यहां लिंक दिया गया है जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकते है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

टेस्ट के बारे में जानकारी
JNVST टेस्ट नोटिफाइड 21 भाषाओं में से किसी भी एक भाषा में दिया जा सकता है।

JNVST कक्षा VI का एग्जाम पेपर
सब्जेक्ट
टाइमवेटेज
मेंटल एबिलिटी60 मिनट50%
अर्थमैटिक30 मिनट25%
भाषा30 मिनट25%

 

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

NVST निम्न माध्यम/भाषाएँ में आयोजित किया जाता है
S.NoभाषाS.Noभाषा
1असमी12मराठी
2बंगाली13मिज़ो
3बोडो14नेपाली
4अंग्रेजी15उड़िया
5गारो16पंजाबी
6गुजराती17सिन्धिन (अरबी)
7हिंदी18तमिल
8कन्नड़19तेलगु
9
खासी20उर्दू
10मलयालम21सिन्धी (देवनागरी)
11मणिपुरी

\

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 (सत्र 2027-28) के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी। आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

जरूरी योग्यता और नियमकक्षा 5: छात्र को चालू सत्र में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5 में पढ़ना अनिवार्य है।आयु सीमा: छात्र का जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।
निवास: छात्र उसी जिले के नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकता है जहाँ वह रहता है और पढ़ता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • छात्र का फोटो और हस्ताक्षर
  • अभिभावक के हस्ताक्षर
  • प्रधानाध्यापक (Headmaster) द्वारा सत्यापित प्रमाण-पत्र जिसमें छात्र की जानकारी हो
  • आधार कार्ड या वैध निवास प्रमाण-पत्र

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट Navodaya Portal पर जाएं। होमपेज पर दिए गए कक्षा 6 एडमिशन के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।अपनी सही जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

 

यहां देखें लिंक :  : https://navodaya.gov.in/nvsgov.html

आवेदन की आखिरी तारीख

समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा (JNVST 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाली तकनीकी परेशानी और भारी ट्रैफिक से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण (Registration) पूरा कर लें।

 

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp