सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Hero MotoCorp Dharuhera: बृजमोहन मुंजाल की जयंती पर रोटरी क्लब की बड़ी मुहिम

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Hero MotoCorp Dharuhera: हीरो ग्रुप के दूरदर्शी संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन लाल मुंजाल की 103वीं जयंती के पावन अवसर पर धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) प्लांट में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर…


धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) प्लांट में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) प्लांट में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
Google News Follow us on Google

Hero MotoCorp Dharuhera: हीरो ग्रुप के दूरदर्शी संस्थापक स्वर्गीय बृजमोहन लाल मुंजाल की 103वीं जयंती के पावन अवसर पर धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) प्लांट में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन (Rotary Club of Rewari Main) द्वारा आयोजित इस मेगा कैंप में रक्तदाताओं का भारी उत्साह देखने को मिला, जिसके चलते चार प्रतिष्ठित ब्लड बैंकों के सहयोग से कुल 608 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Advertisement

इस विशाल शिविर का विधिवत उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजीत जालन, रेवाड़ी के सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया, असिस्टेंट गवर्नर (AG) मीनाक्षी अरोड़ा और रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन की प्रेसिडेंट रुचि चौहान ने संयुक्त रूप से किया।Hero MotoCorp Dharuhera

धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) प्लांट में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) प्लांट में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

इन 4 बड़े ब्लड बैंकों ने संभाली जिम्मेदारी
शिविर को सुचारू रूप से चलाने और रक्त के सुरक्षित भंडारण के लिए चार प्रमुख ब्लड बैंकों की टीमों ने अपनी सेवाएं दीं:

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

  • रोटरी ब्लड बैंक (गुरुग्राम)
  • एस.एस. हॉस्पिटल ब्लड बैंक (भिवाड़ी)
  • जोगिंदर मेमोरियल ब्लड बैंक (रेवाड़ी)
  • सिविल हॉस्पिटल ब्लड बैंक (रेवाड़ी)

रोटरी क्लब ने रखा इस साल 2000+ यूनिट ब्लड का लक्ष्य

मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अजीत जालन ने रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011 दिल्ली, गुड़गांव और फरीदाबाद में ब्लड बैंक चलाकर स्वास्थ्य सेवाओं में अहम योगदान दे रहा है। उन्होंने भविष्य में भी समाज सेवा के कार्यों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं, रेवाड़ी के सिविल सर्जन डॉ. नरेंद्र दहिया ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका हौसला बढ़ाया और युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।

प्रेसिडेंट रुचि चौहान ने सभी डोनर्स  आभार व्यक्त करते हुए एक बड़ा ऐलान किया:

“रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन ने इस वर्ष समाज कल्याण के तहत 2000 से अधिक यूनिट ब्लड इकट्ठा करने का एक बड़ा लक्ष्य रखा है, और आज का यह शिविर उसी दिशा में एक मजबूत कदम है।”क्लब की सेक्रेटरी आरती अरोड़ा ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए हीरो मोटोकॉर्प के शीर्ष मैनेजमेंट का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) प्लांट में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
धारूहेड़ा स्थित हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) प्लांट में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

पिछले 17 वर्षों से लगातार जारी है यह सेवा

रक्तदान शिविर के चेयरमैन डॉ. नवीन अदलखा और को-चेयरमैन मनीष अरोड़ा ने बताया कि रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन पिछले 17 सालों से लगातार इसी परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है, जो अपने आप में एक मिसाल है। इस बार क्लब के वरिष्ठ सदस्यों जे.पी. चौहान, डॉ. अरुण गुप्ता और समीर भाटिया ने स्वयं रक्तदान कर दूसरों के सामने उदाहरण पेश किया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति-चिह्न (Memento) और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।Hero MotoCorp Dharuhera

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

रोटरी डिस्ट्रिक्ट की ओर से मनोज जैन, दिनेश जैन, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी राकेश तलवार, विकास ढिंगरा, मुकेश शर्मा (प्रेसिडेंट, रोटरी ब्लड बैंक), मुनीश खुल्लर, आर.एस. भारद्वाज, समीर गुप्ता, डॉ. मनदीप किशोर गोयल, ओम प्रकाश पाहवा, नवीन अरोड़ा, राहुल जैन, नेहा शर्मा और ज्योति गुप्ता।Hero MotoCorp Dharuhera

जबकि हीरो मोटोकॉर्प मैनेजमेंट की ओर से एचआर हेड धर्म रक्षित, डीजीएम एचआर अमित मलिक, मैन्युफैक्चरिंग हेड अनिल कुमार यादव, चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. श्रीनिकेत मिश्रा, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रजत साहा और नेशनल मेडिकल कोऑर्डिनेटर संदीप वत्स मौजूद रहे।Hero MotoCorp Dharuhera

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp