सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मांगों को लेकर धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, निकाला आक्रोश मार्च

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News) अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रधान अनिल कुमार की अगुवाई में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के…


मांगों को लेकर धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, निकाला आक्रोश मार्च
मांगों को लेकर धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, निकाला आक्रोश मार्च
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News) अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को प्रधान अनिल कुमार की अगुवाई में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Advertisement

दमकल विभाग से शुरू हुआ प्रदर्शन: कर्मयारियों की ओर से दमकल विभाग से उल्टी झाडू करके विरोध जतात हुए नारे बाजी के साथ शुरू हुए तथा भगत सिंह से वापस नपा कार्यालय पर आकर रूके। नारे बाजी के साथ हुए इस प्रदर्शन से माहौल गरमा गया।

यूनियन प्रधान अनिल ने कहा कि 13 मई 2026 को हुए समझौते में जिन मांगों को स्वीकार किया गया था, उन्हें अभी तक लागू नहीं किया गया है। हर बार सरकार आश्वसन देकर टाल देती है। अगर सुनवाई नहीं की जो प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

जानि क्या है सफाई कर्मचारियों की मांगें

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने मांग की कि कच्चे सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को पक्का किया जाए, विभिन्न ठेकों पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए तथा नियमित होने तक 30 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। इसके अलावा एक्सग्रेशिया पॉलिसी को सरल बनाकर सभी पात्र कर्मचारियों को इसका लाभ देने, पहले हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने तथा अन्य लंबित मांगों को तत्काल लागू करने की मांग भी उठाई गई।

मांगों को लेकर धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, निकाला आक्रोश मार्च
मांगों को लेकर धारूहेड़ा में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन, निकाला आक्रोश मार्च

आंदोलन की चेतावनी: प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि यदि सरकार और संबंधित विभाग ने कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर राजबीर, तेजसिंह, अनिल, संदीप, सुनील आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp