शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana Weather News: आसमान से बरस रही आग, तापमान 46°C पार, इन जिलों में हीटवेव का Alert

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Weather News: हरियाणा में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राज्य के तापमान में दिन पर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जिलों में तापमान 46…


आसमान से बरस रही आग, तापमान 46°C पार, इन जिलों में हीटवेव का Alert
आसमान से बरस रही आग, तापमान 46°C पार, इन जिलों में हीटवेव का Alert
Google News Follow us on Google

Haryana Weather News: हरियाणा में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राज्य के तापमान में दिन पर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जिलों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। भयंकर गर्मी के वजह से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है लोग घरों से बाहर निकलना बंद कर दिए हैं।

Advertisement

बुधवार को रोहतक प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा,
जहां तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं हिसार, भिवानी और नारनौल में भी पारा 45 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।

10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, सोनीपत और पानीपत समेत कई जिलों में हीटवेव और धूलभरी आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

कल बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों में कुछ जिलों में मौसम करवट ले सकता है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इससे भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

तेज गर्मी के बीच कई सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था बदहाल नजर आई। बस स्टैंड, बाजार और सरकारी परिसरों में लगे कई वाटर कूलर या तो बंद मिले या उनके आसपास गंदगी जमा दिखाई दी। हिसार के लघु सचिवालय परिसर में भी वाटर कूलर के पास सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

रात में भी नहीं मिल रही राहत

दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। रोहतक और चरखी दादरी में रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे उमस और गर्मी लगातार बनी हुई है।

प्रशासन की लोगों से अपील

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों को अधिक पानी पीने, धूप में निकलते समय सिर ढकने और बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। डॉक्टरों ने हीट स्ट्रोक से बचने के लिए दोपहर में ज्यादा देर तक बाहर न रहने की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp