सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: बाबल में जलभराव से मिलेगी राहत, इस परियोजना को भी मिली मंजूरी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी। बावल में वर्षा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बडी खुशी की खबर मिली है। साहबी नदी एरिया तक पानी पहुंचाने हेतु आधुनिक पंप हाउस का निर्माण…


Haryana News: बाबल में जलभराव से मिलेगी राहत
Haryana News: बाबल में जलभराव से मिलेगी राहत
Google News Follow us on Google

Haryana News: रेवाड़ी। बावल में वर्षा जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बडी खुशी की खबर मिली है। साहबी नदी एरिया तक पानी पहुंचाने हेतु आधुनिक पंप हाउस का निर्माण के लिए परियोजना की अनुमानित मिल गई है इतना ही नहीं इसके लिए लागत 7 करोड़ 35 लाख रुपये निर्धारित की गई है।Haryana News

Advertisement

परियोजना के तहत सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल कार्य किए जाएंगे। पंप हाउस तैयार होने के बाद भारी बारिश के दौरान आईएमटी बावल में जमा वर्षा जल को तेजी से पंप कर साहबी नदी के कैचमेंट क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा। इससे औद्योगिक इकाइयों, सड़कों और अन्य आधारभूत ढांचे को जलभराव से होने वाले नुकसान में कमी आने की उम्मीद है।

IMT BAWAL
IMT BAWAL

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

 

टैंडर जारी, 17 तक मांगे आवेदन

इस परियोजना को पूरी करने के लिए टेंडर जारी किय गया है टैंडर अनुसार निविदाएं 17 जुलाई तक जमा होंगी और उसी दिन खोली जाएंगी। आईएमटी बावल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है। मानसून के दौरान कई स्थानों पर जलभराव होने से उद्योगों के संचालन, कर्मचारियों की आवाजाही और माल परिवहन पर असर पड़ता है

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

आईएमटी बावल में मानसून के दौरान कई स्थानों पर जलभराव की समस्या बनी रहती है। तेज बारिश के बाद सड़कों, औद्योगिक इकाइयों के आसपास और निचले इलाकों में पानी भर जाने से कर्मचारियों की आवाजाही और माल परिवहन प्रभावित होता है। ड्रेनेज सिस्टम पर दबाव बढ़ने से पानी की निकासी में भी समय लगता है नई परियोजना से पानी की त्वरित निकासी संभव होगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित नहीं होंगी और सार्वजनिक परिसंपत्तियों को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा।Haryana News

 

पाइपलाइन परियोजना को भी मिली मंजूरी

परियोजना के तहत हाईवे, रेलवे लाइन क्रॉसिंग और विभिन्न सड़कों के नीचे ट्रेंचलेस तकनीक से पाइपलाइन डाली जाएगी। इस तकनीक से सड़क या रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाए बिना भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जा सकेगी और यातायात भी प्रभावित नहीं होगा। 6.64 करोड़ रुपये की लागत से जल निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने का टेंडर जारी किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp