सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana crime: रेवाड़ी में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड !

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी में जड़थल गांव के पास गुरुवार-रात को देर रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। रात को हुई इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली…


Haryana crime: हरियाणा के रेवाड़ी में जड़थल गांव के पास गुरुवार-रात को देर रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। रात को हुई इस मुठभेड़ में बदमाशों की गोली जबकि बदमाशों की ओर से चलाई गई एक गोली सब इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की दो गोली दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी जिसके बाद वे गिर गए। पुलिस ने दोनो को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपितो की पहचान रेवाड़ी के बोलनी निवासी मोहन और राजस्थान के खुशखेड़ा निवासी गोविंद के रूप में हुई है।Haryana crime

Advertisement

रात को मिली थी सूचना
गुरुवार रात को धारूहेड़ा CIA को सूचना मिली थी कि 28 जून को बखापुर गांव में हुई फायरिंग के आरोपी कच्चे रास्ते से रावता से जड़थल की ओर जा रहे हैं। DSP क्राइम सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि बखापुर गांव निवासी रतिराम ने 28 जून को कसौला थाना पुलिस में शिकायत दी थी कि पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक गांव में आए और फायरिंग कर फरार हो गए। वे अरोपी आज धारूहेडा जा रहे हैं

जानिए कौन है बदमाश

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

बता दे कि गिरफतार किए आरोपी कुख्यात बदमाश है। आरोपी रेवाड़ी के बोलनी निवासी मोहन और राजस्थान के खुशखेड़ा निवासी गोविंद पर हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, लूट, डकैती और चोरी समेत 25 से अधिक मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं इन्ही आरोपियों ने 28 जून को बखापुर गांव में फायरिंग भी की थी।

नाकेबंदी कर किया घेराव

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

CIA टीम धारूहेड़ा मौके पर पहुंचे और रास्ते पर नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी के दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों ने भागने की कोशिश की इतना ही नहीं पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली SI फखरूद्दीन की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।

दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी और वे घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सज्जन सिंह बने रेवाड़ी के नए DSP

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp