Haryana News: किसानों के लिए बड़ी पहल, हरियाणा में बनेगा अलग कृषि बिजली निगम

On: June 10, 2026 7:31 PM
Follow Us:
किसानों के लिए बड़ी पहल, हरियाणा में बनेगा अलग कृषि बिजली निगम

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा किसानों को फायदा देने के लिए और कृषि क्षेत्र में बिजली सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य में किसानों और कृषि उपभोक्ताओं के लिए अलग से बिजली वितरण निगम की स्थापना की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य कृषि क्षेत्र से जुड़ी बिजली सेवाओं को और ज्यादा बेहतर बनाना है और किसानों को निर्बाध रूप से बिजली देना है।

15 अगस्त तक शुरू हो सकता है संचालन

सरकारी तैयारियों के अनुसार नए कृषि बिजली निगम का संचालन 15 अगस्त तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस नई योजना को शुरू करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई है उम्मीद है कि 15 अगस्त तक इसे शुरू कर दिया जाए।

कृषि उपभोक्ताओं के लिए अलग प्रबंधन

नया निगम केवल कृषि फीडरों और कृषि उपभोक्ताओं से संबंधित बिजली सेवाओं का संचालन करेगा। इससे खेती-किसानी से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया जा सकेगा और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाया जा सकेगा।

शिकायतों के समाधान में आएगी तेजी

इस नई व्यवस्था के लागू होने पर शिकायतों में पारदर्शिता आएगी और जो भी शिकायत आएंगे उनका निपटारा भी जल्द से जल्द कर दिया जाएगा। सरकार का मानना है कैसे प्रणाली के लागू होने के बाद प्रदर्शित बढ़ जाएगी।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली मिलेगी और बिजली मिलने में कोई परेशानी भी नहीं आएगी इसके साथ ही साथ मीटर रीडिंग आदि की प्रक्रिया में किसी भी तरह की समस्या नहीं आएगी।

 किसानों को होगा काफी लाभ 

किसानों के लिए बिजली की नई व्यवस्था लागू होने से किसानों को सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए आसानी से बिजली उपलब्ध हो जाएगा। सरकार के द्वारा जल्द से जल्द इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी की जा रही है ताकि किसान कृषि से जुड़े कार्य आसानी से कर सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now