रविवार, 1 नवम्बर 2026

Dharuhera News: साल्हावास सरपंच के सर्च वारंट जारी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

Dharuhera News: धारूह़ेडा कस्बे के ग्राम पंचायत साल्हावास में विकास कार्यों और पंचायत निधियों के उपयोग में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) रेवाड़ी ने सख्त कदम उठाते हुए सरपंच…


Dharuhera News: साल्हावास सरपंच के सर्च वारंट जारी
Dharuhera News: साल्हावास सरपंच के सर्च वारंट जारी
Google News Follow us on Google

Dharuhera News: धारूह़ेडा कस्बे के ग्राम पंचायत साल्हावास में विकास कार्यों और पंचायत निधियों के उपयोग में कथित अनियमितताओं की शिकायत पर उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) रेवाड़ी ने सख्त कदम उठाते हुए सरपंच के खिलाफ सर्च वारंट जारी किया है। आदेश के अनुसार थाना प्रबंधक कसौला को अधिकृत किया गया है कि वे पुलिस बल के साथ सरपंच के घर की तलाशी लेकर पंचायत से संबंधित समस्त रिकॉर्ड अपने कब्जे में लें और उसे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी धारूहेड़ा को सौंपें।

Advertisement

भुगतानों में भारी अनियमितताएं ‘ जानकारी के अनुसार गांव साल्हावास निवासी साधुराम ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत में बिना कोरम और पंचायत सदस्यों की सहमति के विकास कार्यों तथा भुगतानों में भारी अनियमितताएं की गई हैं। शिकायत में दिसंबर 2022 से मार्च 2026 तक की विभिन्न योजनाओं और वित्तीय लेन-देन की जांच की मांग की गई थी।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

साल्हावास सरपंच के सर्च वारंट जारी
साल्हावास सरपंच के सर्च वारंट जारी

सर्च वारंट जारी‘ बीडीपीओ कार्यालय द्वारा रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए पत्राचार किए जाने के बावजूद संबंधित पंचायत की ओर से रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। एसडीएम ने अपने आदेश में कहा कि रिकॉर्ड प्रस्तुत न किए जाने से यह प्रतीत होता है कि जानबूझकर जांच में सहयोग नहीं किया जा रहा है। इसी आधार पर हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 18(4) के तहत सर्च वारंट जारी किया गया।Dharuhera News

रिकोर्ड जब्त करने के आदेश’ बता दे कि इसको लेकर पुलिस को रिकॉर्ड बरामद कर संबंधित विभाग को सौंपने तथा की गई कार्रवाई से न्यायालय को अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पंचायत कार्यों की पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp