Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि राज्य के लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों में स्टूडेंट पास दिखाकर फ्री में यात्रा कर पाएंगे। मुख्यमंत्री पानीपत के नए बस डिपो के उद्घाटन के दौरान यह बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के द्वारा पानीपत पंचकूला सोनीपत यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के लिए 80 बसों को हरी झंडी भी दिखाई गई।
छात्रों को मिला बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि अब छात्र स्कूल या कॉलेज की आईडी दिखाकर एसी बसों में फ्री में सफर कर पाएंगे। मुख्यमंत्री के इस फैसले से छात्रों में खुशी देखने को मिल रही है। तपती गर्मी के बीच अब ऐसी बसों में छात्र आराम से मुफ्त में सफर कर पाएंगे।
हाईटेक है हरियाणा की सभी बसें
आपको बता दे मुख्यमंत्री ने जिन बच्चों को हरी झंडी दिखाई वह सभी बसें जेबीएम कंपनी की है। एक बार चार्ज होने के बाद बस से 150 किलोमीटर की दूरी आसानी से तय कर पाएंगे इसके साथ ही महिला सुरक्षा के लिए भी बसों में खास इंतजाम किया गया है।
सभी बसों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है इसके साथ ही इमरजेंसी अलार्म बटन भी लगाया गया है। इन बसों की सीटों को भी हाईटेक तरीके से बनाया गया है। आपको बता दे कि इन बसों में इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन से टिकट नहीं कटेगा बल्कि कंडक्टर खुद टिकट काट कर देंगे।
सफर हो जाएगा आसान
इन बसों के चलने से अब राज्य के तमाम जिलों में यात्रा करना आसान हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि जून तक राज्य के अन्य जिलों में भी नई बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
बसों में महिला सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। आपको बता दे कि राज्य के प्रदूषण को खत्म करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा राज्य में ज्यादातर इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों का संचालन करने का प्लान बनाया गया है।













