Rewari News: मानसून से पहले नालों की सफाई तेज, सड़क सुरक्षा और अवैध खनन पर भी सख्ती

On: May 28, 2026 9:44 AM
Follow Us:
मानसून से पहले नालों की सफाई तेज, सड़क सुरक्षा और अवैध खनन पर भी सख्ती

Rewari News: रेवाड़ी में मानसून से पहले जिला प्रशासन एक्टिव नजर आ रहा है। जिले में जल भराव की समस्या को खत्म करने के लिए तेजी से नालों की सफाई की जा रही है। बुधवार के दिन उपयुक्त अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की इस दौरान उन्होंने कई अहम निर्देश दिए।

अधूरे सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरे करने के आदेश

इस बैठक में निर्देश दिया गया कि जिले में चल रहे नेशनल हाईवे और अन्य सड़क निर्माण कार्य को तेजी से किया जाए। DC ने बनीपुर चौक, धारूहेड़ा और कापड़ीवास क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।

ब्लैक स्पॉट और अवैध कब्जों पर प्रशासन सख्त

उपायुक्त ने संबंधित विभागों को खराब सड़कों की तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन-जिन सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं उनका कार्य तेजी से किया जाए ताकि मानसून के समय किसी भी तरह की समस्या ना हो। अक्सर देखा जाता है कि सड़क पर गधों की वजह से मानसून में लोगों को काफी परेशानियां होती है।

स्कूल वाहनों की होगी नियमित जांच

बैठक में सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की भी समीक्षा की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल वाहनों की समय-समय पर जांच की जाए और सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अवैध कॉलोनियों और खनन पर चलेगा अभियान

जिले में जितनी भी अवैध कालोनियां बन रही है सब पर कार्रवाई किया जाएगा। जिले में अवैध खनन पर भी रोक लगाया जाएगा। DC ने सख्त आदेश दिया कि मानसून से पहले सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाए खासकर सड़क से जुड़े कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। सड़क पर गड्ढे होने की वजह से मानसून में हादसे होते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now