Haryana News: हरियाणा के श्रम विभाग के द्वारा ग्रामीण जल कर्मियों के सैलरी में बढ़ोतरी की गई थी जिसे जल्द ही लागू करने का निर्देश जारी किया गया है। श्रम आयुक्त हरियाणा के ओर से विकास एवं पंचायत विभाग को एक पत्र भेजा गया है जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि अब ट्यूबवेल ऑपरेटर को भी स्किल्ड श्रेणी में रखा जाएगा और उन्हें बढ़ी हुई सैलरी दी जाएगी।
सैलरी में कितनी हुई बढ़ोतरी
सामने जानकारी के अनुसार पहले ग्रामीण क्षेत्र के जल कर्मियों को 13346 रुपए हर महीने सैलरी मिलती थी लेकिन अब सैलरी में बढ़ोतरी हो गई है जिसके बाद अब ₹19000 हर महीने सैलरी मिलेगी।
ट्यूबवेल ऑपरेटरों की लगी लॉटरी
श्रम विभाग के द्वारा सभी पंचायत में एक लेटर जारी किया गया है और इसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले जलकर्मियों को बढ़ा हुआ सैलरी दिया जाएगा।
ट्यूबेल ऑपरेटर और जल कर्मियों को परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। सरकार के द्वारा उनके सभी मांगों का ध्यान रखा गया है। नोटिस जारी करके जल्द ही बड़ी हुई सैलरी देने की बात कही गई है।













